राजनीति

#अपराध

June 16, 2024

हिमाचल: चार दिन से लापता था मोहन, खड्ड में पत्थरों के नीचे दबा मिला

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Man body mandi jogindernagar himachal khadd
मंडी। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों में अपराधिक गतिविधियों में इजाफा हुआ है। प्रदेश भर में कई जगहों से लोगों की हत्या के मामले भी सामने आए हैं। अब ऐसा ही एक मामला जिला मंडी के जोगिंद्रनगर से सामने आया है। यहां 53 साल के एक व्यक्ति का शव खड्ड में पत्थरों के नीचे दबा हुआ मिला है। मृतक की पहचान जोगिंद्रनगर के रहने वाले मोहन सिंह के रूप में हुई है, जो कि पिछले चार दिन से घर से लापता था। बताया जा रहा है कि मोहन सिंह मेहनत-मजदूरी करके अपनी आजीविका कमा रहा था। बीती 12 जून से वह घर से लापता था। इसके बाद परिजनों ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके चलते उन्होंने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। अब मोहन का शव काफी खराब हालत में पाया गया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मुर्गी फार्म के मालिक ने किया नशा और दे दी अपनी जा.न

पुलिस टीम को शनिवार देर रात जोगिंद्रनगर की रणा खड्ड में मोहन का शव पत्थरों के नीचे दबा हुआ मिला। शुरुआती जांच में मृतक के शरीर के कुछ हिस्सों पर खरोंचे भी पाई गई हैं। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

हिमाचल से जुड़ी इन दो खबरों को भी पढ़ें

15 साल की लड़की: तीन महीने की प्रेग्नेंट

हिमाचल की राजधानी शिमला में एक 15 साल की लड़की तीन माह की गर्भवती पाई गई है। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की के पेट में दर्द हुआ। परिजन लड़की को अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड में लड़की के गर्भवती होने की बात बताई। डॉक्टरों की बात सुन कर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खाई में गिरी कार: मामा-भांजा थे सवार

यह दर्दनाक सड़क हादसा सिरमौर जिला में पेश आया है। यहां चेता मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई है। हादसे के वक्त कार में चालक समेत दो लोग सवार थे। कार में सवार दोनों ही रिश्ते में मामा-भांजा लगते थे। हादसे में एक मौत हो गई है। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख