#अपराध

November 6, 2024

बच्ची को कार में छोड़ पार्टी करने लगा हिमाचल का लांस नायक- परलोक सिधारी बेचारी

शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के एक लांस नायक की लापरवाही के कारण तीन साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। लांस नायक बच्ची को कार के अंदर रखकर खुद पार्टी करता रहा। बच्ची करीब 4 घंटे तक गाड़ी के अंदर बंद रही और दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई।

हिमाचली लांस नायक की लापरवाही

मामले में लांस नायक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उसकी लापरवाही के कारण एक मासूम ने तड़प-तड़पकर अपना दम तोड़ दिया और एक परिवार ने अपनी इकलौती बच्ची को खो दिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल में पाकिस्तान से आया फोन- हेलो मैं CBI ऑफिसर बोल रहा हूं, आपका बेटा… आपको बता दें कि ये दर्दनाक घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ में पेश आई है। हिमाचली लांस नायक नरेश मेरठ छावनी में तैनात है। यहां उसके पड़ोस में हरियाणा का रहने वाला सेना में तैनात सोमवीर पुनिया रहता है। सोमवार पुनिया यहां अपनी पत्नी और बच्ची के साथ रहता है।

बिना बताए घर से उठाई बच्ची

बताया जा रहा है कि बीती 30 अक्टूबर को सोमवीर पुनिया की तीन साल की मासूम बेटी वर्तिका घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान नरेश घर पर किसी को बिना बताए वर्तिका को अपने कार में घुमाने ले गया। इसी बीच घर पर वर्तिका को ना पाकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

वृतिका को ले गया था कार में घुमाने

परिजनों ने वर्तिका को आसपास सभी जगह तलाशा, लेकिन वो कहीं नहीं मिली। इसी बीच उन्हें लोगों ने बताया कि नरेश वर्तिका को अपने साथ अपनी हिमाचल नंबर की कार में ले गया है। मगर परिजनों के पैरों तले जमीन तब खिसक गई- जब उन्होंने नरेश को फोन करके वर्तिका के बारे में पूछा और नरेश ने कहा कि वो ड्यूटी पर चला गया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल- ड्यूटी से वापिस लौटी मां को ऐसी हालत में मिली बेटी, अब नहीं संभल पा रही

कार में बेहोश पड़ी थी बच्ची

इसी दौरान नरेश के पसीने ये सोचकर छूट गए कि वो बच्ची को कार में ही भूल आया है। वो तुरंत भागता हुआ कार की तरफ गया और उसने देखा कि बच्ची कार में बेहोश पड़ी हुई थी। इसी बीच बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आनन-फानन में कार में बेहोशी की हालत में पड़ी बच्ची को उठाकर अस्पताल पहुंचाया-जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीन साल की थी मासूम

बच्ची की मौत के बाद माता-पिता सदमे में हैं और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना में जान गंवाने वाली बच्ची महज तीन साल की थी और आगामी 19 नवंबर को उसका जन्मदिन था। वर्तिका अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। परिवार उसके जन्मदिन की तैयारियों में जुटा हुआ था। मगर नरेश की लापरवाही के कारण हंसता-खेलता खुशहाल परिवार उजड़ गया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बस ड्राइवर को आया चक्कर, रौंदी 3 गाड़ियां- हर ओर मची चीख-पुकार मामले की शिकायत बच्ची के पिता सोमवीर पुनिया ने बीते कल पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई है। उसने बताया कि अभी तक वो अपनी बेटी के क्रियाक्रम में व्यस्त था। उसने बताया कि नरेश शराब पीने का आदि था। घटना वाले दिन वो वृतिका को गाड़ी में छोड़ कर ठेके पर शराब पीने चला गया था। करीब चार घंटे बाद उसे होश आया कि वो वृतिका को कार में छोड़कर आया है। तब तक वृतिका की कार में दम घुटने के कारण मौत हो चुकी थी।

लांस नायक के खिलाफ FIR दर्ज

मामले की पुष्टि करते हुए SP आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस टीम द्वारा दफनाए गए बच्ची के शव को कब्र ने निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हिमाचल के बिलासपुर जिले के रहने वाले लांस नायक नरेश के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। नरेश भी मेरठ छावनी में अपने परिवार के साथ रहता है और उसके दो बच्चे भी हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचली बंदा इंस्टाग्राम पर चला था बकरियां खरीदने, राजस्थान पहुंचकर हुआ कंगाल

तड़प-तड़पकर मासूम ने तोड़ा दम

शुरुआती जांच में पाया गया है कि बच्ची की मौत नरेश की लापरवाही के कारण हुई है। फॉरेंसिक टीम ने पाया की कार की सीट पर बच्ची के आंसू और पसीने से भीगी हुई थी। कार के शीशे पर भी बच्ची के हाथों के निशान पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची ने कार से बाहर निकलने के लिए खूब संघर्ष किया। मगर सड़क पर अन्य गाड़ियों का शोर होने के कारण उसकी आवाज गाड़ी में ही दब कर रह गई और उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। मामले में लांस नायक नरेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी सेना के आला अधिकारियों को भी भेज दी गई है। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख