राजनीति

#अपराध

August 13, 2024

शराब पी रहे व्यक्ति के घर में घुसा पुलिस जवान, हेलमेट से सिर पर किए कई वार- मिली...

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kinnaur kalpa police man himachal pradesh allegations
रिकांगपिओ। पुलिस का मूल कर्तव्य है कानून व्यवस्था व लोक व्यवस्था को स्थापित रखना। अपराध नियंत्रण कर जनता की रक्षा करना मगर हिमाचल प्रदेश में पुलिस जवान पर ही हत्या का आरोप लगा है। किन्नौर जिला स्थित कल्पा पुलिस चौकी में तैनात पुलिस और होमगार्ड जवान पर स्थानीय व्यक्ति की हत्या का आरोप लगा है।

घर में घुस गया पुलिस-होमगार्ड जवान

जानकारी मिली है कि बीते 8 अगस्त को तेलगी निवासी किशोर कुमार अपने घर में बैठकर शराब पी रहा था। इसी बीच पुलिस और होमगार्ड का जवान उसके घर पर पहुंच गया। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, उस पुलिस कर्मी ने किशोर कुमार को धक्का दिया और हेलमेट से सिर पर वार किए। जिसके बाद किशोर कुमार नीचे की ओर गिरा। यह भी पढ़ें: पहाड़ी से गिरे पत्थर, बुआ-भतीजे की गई जान; पीठ पर बांधा मासूम घायल

किशोर के सिर पर किए हेलमेट से वार

घटना के बाद किशोर कुमार को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उपचार के बाद किशोर कुमार को अस्पताल से छु्ट्टी भी मिल गई थी। लेकिन 10 अगस्त को घर पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।

मारपीट के बाद मौत की आशंका

शिकायतकर्ता जल शक्ति विभाग में तैनात नेपाल के संगवीर ने रिकांगपियों थाना में इस घटना की जानकारी के दौरान पुलिस-होमगार्ड जवान पर आरोप लगाए हैं। संगवीर की शिकायत है कि मारपीट के कारण ही किशोर कुमार की मौत हुई है। यह भी पढ़ें: स्कूटी पर लिफ्ट लेकर घर जा रही थी रमा, ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर और… फिलहाल, पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस द्वारा हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख