#अपराध
January 29, 2025
हिमाचल : बैरियर तोड़ भागा ट्रक ड्राइवर, डेढ़ किलोमीटर तक विभाग ने किया पीछा- फिर..
वन विभाग की टीम ने ट्रक को कब्जे में लिया।
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा स्थित सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर एक ट्रक वन विभाग की अनुमति के बीना कशमल की जड़ों से लदा पाया गया है। बता दें कि ट्रक ड्राइवर ने बैरियर को तोड़ भागने की भी कोशिश की, मगर उसे विभाग द्वारा पकड़ लिया गया है।
बता दें कि वन विभाग की टीम मंगलवार को रात करीब साढ़े आठ बजे सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर तैनात थी। बैरियर के पास से एक ट्रक गुजरा लेकिन रुका नहीं। बताया जा रहा है कि ट्रक ने बैरियर को तोड़ भागने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा डेढ़ किलोमीटर तक पीछा किया गया। जिसके बाद ट्रक चालक विभाग के हाथ लगा। विभाग द्वारा इस ट्रक में कशमल की जड़ों को पकड़ा गया है। वन विभाग की टीम ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
खबर की पुष्टि वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार ने की है। उन्होंने बताया किरात साढ़े 8 बजे के आसपास विभाग बैरियर पर तैनात था और इसी दौरान हिमगिरी की ओर से एक ट्रक आया मगर रुका नहीं। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया है और जानकारी जुटाई जा रही है कि कशमल की जड़ों का कहा ले जाया जा रहा था और कहां से लाई गई थी। ताकि अवैध तरीके से वन संपदा को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएं।