#अपराध

August 10, 2024

टैक्सी चालक के इश्क में पागल महिला ने, अपनी 4 साल की बेटी को पहुंचाया परलोक!

शेयर करें:

कांगड़ा। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल में आए दिन कुछ न कुछ ऐसी शर्मनाक घटनाएं सामने आ जाती हैं, जिससे हर कोई सिहर उठता है। इस कड़ी में ताज़ा मामला प्रदेश के जिला कांगड़ा से सामने आया है जहां एक कलयुगी मां पर अपनी 4 साल की बेटी को जान से मार देने का आरोप लगा है।

4 साल की बेटी को लेकर अपने प्रेमी संग भागी थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार, जिला कांगड़ा के तहत आते उपमंडल शाहुपर के एक गांव की विवाहिता फैक्टरी में नौकरीपेशा अपने पति साथ बद्दी में रहती थी। जहां उनके साथ उनका एक बेटा व बेटी भी रहते थे। यह भी पढ़ें: PTI टीचर की काली करतूत, स्कूल में बच्चियों के साथ करता था गंदी हरकतें मगर इस दौरान महिला की फेसबुक के माध्यम से शिमला के ठियोग के एक युवक से दोस्ती हो गई। फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई और कुछ दिन पहले महिला अपनी 4 साल की बेटी सहित अपने प्रेमी के साथ भाग गई।

पुलिस ने चंडीगढ़ से पकड़ा प्रेमी जोड़ा

यह भी पढ़ें: ITI में दाखिला लेने आई थी तमन्ना, कमरे में लट.की मिली, पिता ने मकान मालिक पर… इस बात की भनक लगते ही महिला के पति व अन्य परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी थी। जिसके बाद पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए व मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर प्रेमी जोड़े को चंडीगढ़ से अपनी हिरासत में ले लिया। महिला का प्रेमी टैक्सी चालक है।

पति की शिकायत के बाद पुलिस जुटी जांच में

यह भी पढ़ें: कंपनी में काम करते राकेश पर गिरा लोहे का गेट, साथी बोला- अगर… प्रेमी संग भागी महिला से जब उसके परिजनों ने बच्ची के बारे में पूछा तो उसने बताया कि किसी बीमारी के चलते बच्ची की मौत हो गई है। प्रेमी जोड़े ने पुलिस को बताया कि बच्ची की मौत के बाद उन्होंने शव को दफना दिया है। महिला के पति द्वारा पुलिस में दी शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेने के लिए मौके पर रवाना हो गई है।

बच्ची के शव को कब्जे में लेने गई पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए SP कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि 4 साल की मासूम बच्ची की मौत कैसे हुई, यह बच्ची के शव की रिकवरी करने और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। बहरहाल पुलिस की एक टीम बच्ची के शव को ठियोग से लेने के लिए गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख