राजनीति

#अपराध

November 24, 2024

हिमाचल की जेल में कंबल के लिए भिड़े दो कैदी, एक ही बैरक में रहते थे साथ

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kaithu jail shimla prisoner himachal pradesh blanket weather winter
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। जहां एक तरफ रोहतांग और लाहौल में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। वहीं, राजधानी शिमला समेत अन्य जिलों में सूखी ठंड ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है। इसी बीच राजधानी शिमला से एक अनोखा मामला सामने आया है।

जेल में भिड़े दो कैदी

मामला जेल के कैदियों से जुड़ा हुआ है। दरअसल, शिमला के कैथू जेल में बंद दो कैदी कंबल को लेकर आपस में भिड़ गए हैं। इस वारदात जेल प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। यह भी पढ़ें : खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर रंगड़ों ने किया अटैक- नहीं बच पाया बेचारा

IGMC में एक भर्ती

बताया जा रहा है कि इस वारदात में एक कैदी की आंख में भी चोटें आई हैं। कैदी को गंभीर हालत में इलाज के लिए IGMC अस्पताल शिमला ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया है।

कंबल के लिए भिड़े

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को दोनों कौदी बंदी के बाद बैरक में वापस जा रहे थे। इसी दौरान कंबल को लेकर दोनों के बीच आपसी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते ये बहस मारपीट में बदल गई। ऐसे में एक ने दूसरे की आंख पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : टेंपो और मिनी ट्रक में हुई जोरदार टक्कर, काम पर जा रही थी महिलाएं

एक ही बैरेक में बंद हैं दोनों

घायल कैदी की पहचान गौरव के रूप में हुई है। जबकि, दूसरी कैदी की पहचान ध्रुव निवासी रामपुर के रूप में हई है। ध्रव और गौरव दोनों एक ही बैरेक में साथ में रहते थे। बताया जा रहा है कि वारदात की सूचना मिलते ही कारागार प्रशासन ने पुलिस थाना बालूगंज को सूचित किया। इसके बाद थाना से अन्वेषण अधिकारी को IGMC शिमला भेजा गया। पुलिस टीम मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस टीम द्वारा घायल के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल : किसान पिता ने बेटी की पढ़ाई में लगाई पूरी कमाई, आज नर्सिंग ऑफिसर बनकर लौटी

क्या है असल सच?

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन दोनों कैदियों के खिलाफ NDPS के तहत मामले दर्ज हैं। दोनों ही चिट्टे के मामले में अंडर ट्रायल कैदी हैं। ध्रुव बीती 28 अक्टूबर और गौरव बीती 20 अगस्त से जेल में बंद है। पुलिस टीम दोनों कैदियों से पूछताछ कर रही है ताकि दोनों के बीच हुई लड़ाई की असली सच्चाई का पता लगाया जा सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख