#अपराध

June 21, 2024

चौपाल के बाद मंडी: छात्राओं ने बताई सच्चाई, अरेस्ट हुआ मुख्य शिक्षक

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के चौपाल में सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ वाले मामले के बाद अब मंडी जिला से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां जोगिंद्रनगर क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के मुख्य शिक्षक को चार छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। आरोपी मुख्य शिक्षक साल 2023 से स्कूल की नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ को अंजाम दे रहा था। हालांकि, इस बारे में बच्चियों के माता-पिता को कोई जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि आरोपी 51 वर्षीय मुख्य शिक्षक मंडी जिला के बल्ह, गोहर और जंजैहली में भी सेवाएं दे चुका है। जोगिंद्रनगर के सरकारी स्कूल में वह दिसंबर 2021 में तैनात हुआ था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस का कमांडो निकला आरोपी दुकानदार: मिली थी उम्रकैद की सजा

पीड़ित बच्चियां चौथी और पांचवीं कक्षा की दो छात्राए हैं। साथ ही दो छात्राएं अभी जो छठी कक्षा में प्रवेश कर चुकी हैं उनके साथ भी आरोपी मुख्य शिक्षक ने कई बार छेड़छाड़ की है। मामले की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर हुई है। इसके बाद जिला बाल संरक्षण विभाग ने स्कूल में दबिश देकर पीड़ित छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयान कलमबद्ध किए। साथ ही स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे कुल 15 विद्यार्थियों में शामिल अन्य छात्राओं से भी पूछताछ की। पीड़ित छात्राओं के अभिभावकों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल हुए नाराज: CM सुक्खू के तीन रत्नों को लगाई फटकार, वजह यहां जानें

DSP पधर दिनेश कुमार ने मामले की पष्टि करते हुए बताया कि आरोपी मुख्य शिक्षक को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। साथ ही पीड़ित छात्राओं के बयान भी न्यायालय के समक्ष दर्ज किए जाएंगे।

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

9 साल की बच्ची के साथ भाईयों ने किया मुंह काला

देवभूमि हिमाचल के जिला कुल्लू से राज्य को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्ची के साथ उसके नाबालिग भाई और चचेरे भाई ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। पीड़िता की उम्र महज नौ साल है। पीड़िता ने इस बात का खुलासा काउंसलिंग के दौरान किया है। पुलिस द्वारा कुल्लू अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

8 साल के लड़के से चचेरे भाई ने की घिनौनी हरकत

यह शर्मनाक मामला हिमाचल के मशहूर पर्यटन स्थल कुल्लू से सामने आया है। यहां आठ साल के बच्चे के साथ उसके नाबालिग चचेरे भाई ने यौण शोषण किया है। आरोपी ने अप्राकृतिक तरीके के साथ बच्चे का यौन शोषण किया है। बच्चे ने महिला थाना कुल्लू में काउंसलिंग के दौरान इस बात का खुलासा किया है। बच्चे ने बताया कि उसके चचेरे भाई...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख