#अपराध

October 3, 2024

हिमाचल : परिजनों को बेहोश हालत में मिला शख्स, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति घर से दस दिनों से लापता था- जो कि अब परिजनों को बेहोश हालत में पड़ा मिला है। ये व्यक्ति ठोडो मैदान की सीढ़ियों में बेहोश हालत में मिला और अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है- जोकि कोटनाला में JBT रोड स्थित ऑफिसर कॉलोनी में रहने वाला था।

22 सितंबर से गायब था इंद्रजीत

बताया जा रहा है कि इंद्रजीत बीती 22 सितंबर से गायब था। इंद्रजीत के परिजन उसे ढूंढ रहे थे। वहीं, अभ वो बीते कल ठोडो ग्राउंड की सीढ़ियों पर बेहोश हालत में मिला है। यह भी पढ़ें : हिमाचल- ग्राम सभा में नहीं शामिल हुआ 1500 वाला मुद्दा, 9 एजेंडे तय- जानें डिटेल

ठोडो ग्राउंड की सीढ़ियों पर पड़ा मिला

मामले की जानकारी देते हुए SP सोलन गौरव सिंह ने बताया कि कल पुलिस चौकी शहर सोलन को क्षेत्रीय अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को ठोडो ग्राउंड से उसके परिजन उपचार के लिए लेकर आए हैं। जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई है।

शराब पीने का आदि था इंद्रजीत

इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पता चला की इंद्रजीत शराब का आदि था। परिजन उसे बहुत समझाते थे और शराब पीने से मना करते थे। मगर इंद्रजीत किसी की बात नहीं सुनता था। यह भी पढ़ें: हिमाचल: कमरे में बेटे को देख मां की निकल गई चीख; दुनिया छोड़ चुका था लाडला

दो-तीन दिन से ढूंढ रहे रे परिजन

परिजनों ने बताया कि इंद्रजीत बीती 22 सितंबर से घर वापस नहीं लौटा था। पिछले दो-तीन दिन से परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। मगर इंद्रजीत सिंह का कहीं कोई पता नहीं चल रहा था। वहीं, कल परिजनों को इंद्रजीत बेहोशी की हालत में ठोडो ग्राउंड के पास सीढ़ियों के पास मिला। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे। मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख