राजनीति

#अपराध

November 9, 2024

हिमाचल पुलिस को चकमा दे जंगल में छिपा था सुंदर सिंह, चंद घंटों में हुआ अरेस्ट

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Igmc shimla police escaped prisoner arrested forest himachal pradesh kanda jail
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की पुलिस ने कुछ ही घंटों में फरार हुए कैदी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कैदी को हीरानगर के पास चेली के जंगल से गिरफ्तर किया है। घटना के वक्त पुलिस द्वारा कैदी को इलाज के लिए IGMC शिमला ले जाया जा रहा था।

अरेस्ट हुआ फरार कैदी

बताया जा रहा है कि पुलिस ने कैदी को रात करीब पौने 2 बजे हीरानगर के पास चेली के जंगल से धर-दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल में छात्रा से नीचता करना पड़ा महंगा, अंंग्रेजी का टीचर हुआ सस्पेंड

चेकअप के लिए लाया था IGMC 

आपको बता दें कि शिमला पुलिस इस कैदी का शुक्रवार को कंडा जेल से चेकअप करवाने के लिए इसे सरकारी बस में IGMC शिमला लेकर जा रही थी। इसी बीच उपनगर टूटू में हीरानगर पेट्रोल पंप के पास कैदी पुलिस को चकमा देकर सरकारी बस से उतर कर फरार हो गया।

पूरे क्षेत्र में कर दी गई नाकाबंदी

घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं, कैदी के साथ आए जवानों ने जिला पुलिस से संपर्क किया और कैदी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, लेकिन अभी तक कैदी का कोई सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई। यह भी पढ़ें : हिमाचल : नाले में मिली गन शॉप से चोरी हुई बंदूकें, पति-पत्नी समेत 3 अरेस्ट

चैक बाउंस मामले में है बंद

बताया जा रहा है कि ये कैदी सुंदर सिंह निवासी जब्बल, शिमला चैक बाउंस के मामले में जेल में बंद था। इसका कैदी का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कैदी की तलाश के लिए आसपास के जंगलों में अभियान चलाया गया और देर रात कैदी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया।

इलाके का चप्पा-चप्पा छाना

मामले की पुष्टि करते हुए SP शिमला संजय गांधी ने बताया कि पुलिस हिरासत से भागे कैदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसके खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने पर बालूगंज थाने में BNS की धारा 262 में तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवक ने कमरे में उठाया खौफनाक कदम, 24 साल थी उम्र आपको बता दें कि हाल ही में ऊना जिले में कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया कैदी भी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने आठ घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। कैदी अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर फरार हुआ था।

ऊना के एक ढाबे से पहले भी फरार हुआ था कैदी

बता दें कि ऊना जिला से करीब एक माह पहले भी इसी तरह पुलिस को चकमा देकर एक कैदी फरार हो गया था। कांगड़ा पुलिस इस विचाराधीन कैदी को लुधियाना से गिरफ्तार कर कांगड़ा ला रही थी। इसी दौरान ऊना जिला के गगरेट में पुलिस एक ढाबे पर ब्रेकफास्ट करने के लिए रूकी, तभी यह कैदी मौका पाकर फरार हो ने में कामयाब हो गया था। इस कैदी पर एक 12 साल की बच्ची की हत्या का मामला चल रहा था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख