#अपराध

September 19, 2024

हिमाचल : 3 दंपति जोड़ों ने मिलकर कूटा व्यक्ति- भागकर पहुंचा पुलिस थाना

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला पुलिस थाना नेरवा में एक व्यक्ति को 3 लोगों द्वारा बेरहमी से पीटा गया है। इतनी ही नहीं इनके पीटने के बाद इन 3 लोगों की पत्नियों ने भी उस व्यक्ति पर हाथ साफ किए है। इस घटना के तुरंत बाद व्यक्ति पुलिस थाने पहुंचा और 3 पतियों और उनकी पत्नियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

क्या है मामला

पुलिस को दिए अपने बयान में शिकायतकर्ता मोहम्मद हुसैन पुत्र बशीरदीन निवासी गांव राणाक्यार डाकघर व तहसील नेरवा ने बताया कि वह नेरवा के द्ववाडा में अपनी दुकान कर रहा था। जैसे ही वह काम खत्म करके दुकान बंद करके अपने घर के रास्ते की ओर मुड़ा तो राणाक्यार में लाल मोहम्मद पुत्र सादिक, अयूब पुत्र लाल मोहम्मद और गुलाम ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें: मंत्री विक्रमादित्य के विभाग को मिले 295 करोड़, सुधरेगी प्रदेश की सड़कों की हालत

पति के बाद पत्नियों ने धमकाया

शिकायतकर्ता मोहम्मद हुसैन ने पुलिस को बताया कि इन तीनों ने उसे बेरहमी से पीटा और अब वह जान बचाकर भागने की कोशिश करने लगा तो इन तीनों की पत्नियां रूबी पत्नी अयूब, नईमा पत्नी गुलाम और आफरीना पत्नी गुलाम भी उसे मारने के लिए आगे आई।

नदी की ओर भागा शिकायतकर्ता

शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपनी जान बचाने के लिए नदी पार भागे लगा तो इन तीनों की पत्नियां नदी के दूसरे ओर लाठियां लेकर उसे धमकाती रहीं। जिसके बाद जैसे तैसे वह जान बचाकर पुलिस थाने पहुंच गया। यह भी पढ़ें: माया का ये कैसा लालच! गड्ढा खोद कर रहे थे तंत्र विद्या, बकरा भी लाया था साथ

क्या कहती है पुलिस

वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस ने BNS की धारा 126 (2), 115(2), 351 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस कलह के पीछे के कारणों की जांच भी पुलिस द्वारा की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख