#अपराध
January 24, 2025
हिमाचल: ब्वॉयफ्रेंड पुलिस वाले ने कॉल करके बुलाया, सोने की चेन और अंगूठी उतार नहर में फेंका
निशा के बहन ने किए आरोपी को लेकर कई खुलासे
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की बेटी की पंजाब में पुलिस कर्मी ने हत्या कर दी है। बता दें कि जोगिंदर नगर उपमंडल की 22 वर्षीय निशा की लाश 21 जनवरी को पटियाला के नंगल नहर में मिली थी। जिसके बाद परिवार ने निशा मर्डर केस को लेकर बड़े खुलासे किए है।
निशा की बहन रितु ने बताया कि 5 महीने पहले निशा की मुलाकात मोहाली में तैनात पंजाब पुलिस के जवान युवराज से हुई थी। युवराज ने खुद को 27 साल का और अविवाहित बताया था, लेकिन बाद में निशा को पता चलता है कि युवराज की असल उम्र 33 साल है और वह पहले से शादीशुदा है। इसके बाद निशा ने आरोपी से सारे संबंध तोड़ने की बात की थी, जो युवराज को मंजूर नहीं था।
यह भी पढ़ें : आज धर्मशाला में होगी कैबिनेट बैठक, CM सुक्खू लेंगे कई अहम फैसले
रितु ने बताया कि 20 जनवरी को निशा और युवराज के बीच फोन पर झगड़ा हुआ था। निशा ने युवराज को अपना नंबर ब्लॉक करने की धमकी दी थी और युवराज ने जान से मारने की धमकी दी थी। रितु ने यह सब सुना था। उसी रात युवराज निशा को घर से बाहर बुलाकर उसे सुनसान सड़क पर ले गया और नहर में फेंक दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के अलर्ट के बीच खिली रही धूप
निशा के पिता हंस राज ने आरोप लगाया कि यह पूरी घटना साजिश के तहत हुई है। उन्होंने कहा कि युवराज ने हत्या से पहले निशा की अंगूठियां और चेन तक उतार ली थीं। हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही 112 पर कॉल कर नहर में किसी लड़की के डूबने की सूचना दी थी। परिवार ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 1088 पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर बड़ा अपडेट, ग्राउंड टेस्ट का शेड्यूल हुआ जारी
मामले की जांच में पुलिस ने पाया कि युवती की फतेहगढ़ साहिब के युवक से दोस्ती थी और 20 जनवरी की शाम को सीसीटीवी फुटेज में युवती को आरोपी के साथ जाते हुए देखा गया। पुलिस ने आरोपी पंजाब पुलिस के जवान युवराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 27 जनवरी तक 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।