#अपराध

May 26, 2025

हिमाचल में होती थी खेती- इन राज्यों में करते थे सप्लाई, करोड़ों की चरस समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में हुआ खुलासा

शेयर करें:

kasol drugs

सोलन। दिल्ली में पकड़े गए चरस गैंग का हिमाचल कनेक्शन फिर उजागर हुआ है। बता दें कि यहां क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने हाल ही में एक अंतरराज्यीय चरस तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जिसमें जिला सोलन के कसौल का नाम जुड़ता दिख रहा है। 

करोड़ों की चरस के साथ 3 आरोपी अरेस्ट

जानकारी के अनुसार इस अभियान में 1.10 करोड़ रुपये मूल्य की 2124 ग्राम चरस जब्त की गई है और तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी इंदर सिंह हिमाचल के कसोल क्षेत्र में ऊंची और दुर्गम पहाड़ियों पर चरस की खेती करवा रहा था। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : फिर लौट आया कोविड! लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या- मास्क पहनने की सलाह

हिमाचल, पंजाब, यूपी और दिल्ली तक फैला है नेटवर्क

डीसीपी अपूर्वा गुप्ता के अनुसार, यह गिरोह केवल हिमाचल तक सीमित नहीं था। इसकी जड़ें दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब तक फैली थीं। आरोपी नसीब (25) और संदीप (40 ), हिमाचल से चरस लेकर दिल्ली पहुंच रहे थे। जैसे ही वे तिमारपुर स्थित महाराजा होटल पहुंचे, एएसआई योगेंद्र की टीम ने रेड डालकर 1438 ग्राम चरस के साथ दोनों को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क से नीचे लुढ़की स्कूटी, रात भर फोन करता रहा परिवार; बेटे ने तड़प-तड़प कर त्यागे प्राण

हिमाचल के नाम पर कलंक

प्रदेश के कई जगह खासकर कसोल, मणिकर्ण और मलाणा जैसे क्षेत्र, पहले ही नशे की अंतरराष्ट्रीय काली मंडियों में बदनाम हो चुके हैं। यहां की भौगोलिक स्थिति और पर्यटन के नाम पर बनी ढीली निगरानी ने कई माफियाओं को जड़ें जमाने का मौका दिया। वहीं बाहरी राज्य में हो ही आरोपियों की धर पकड़ और बड़ी मात्रा में मिल रहा नशा चिंता का सबब बन चुका है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख