#अपराध

April 24, 2026

हिमाचल की महिलाओं का दमदार एक्शन: नशा तस्करों को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा

दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी 

शेयर करें:

Women Power

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आमतौर पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई पुलिस करती है, लेकिन जिला शिमला से एक अलग और प्रेरणादायक मामला सामने आया है। यहां महिलाओं ने खुद आगे बढ़कर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महिला मंडल की सतर्कता और हिम्मत के चलते न सिर्फ तस्करी का भंडाफोड़ हुआ, बल्कि आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया। 

महिला मंडल से मिली पुलिस को सूचना 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जिला शिमला के जुब्बल का है। यहां पर बीते कल वीरवार को पुलिस नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। इस दौरान जुब्बल पुलिस टीम को महिला मंडल झगटन के सदस्यों से सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई थी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के लिए बड़ी राहत : सिलेंडर की टेंशन खत्म, अब घर-घर पाइपों से पहुंचेगी गैस

तलाशी लेने पर 84 बोतलें बरामद 

सूचना के आधार पर पुलिस ने बडेश (गांव झगटन के पास) में सवाड़ा बाजार की ओर से आ रही एक कार (नंबर HP-01A-9727) को रोका। पुलिस ने कार चालक से कार की तलाशी लेने के लिए कहा। कार की तलाशी लेने पर 84 बोतलों में 36 बोतल सुपर संतरा, 24 बोतल नाटी नं. 1 और 24 बोतल संतरा नं. 1 बरामद किया।

आरोपी की पहचान 

  • सवार शेर सिंह निवासी सैज कुनैन, देहरादून\
  • इंद्र सिंह पता निवासी गांव धाड़ी घुंसा, जुब्बल शिमला के कब्जे से अवैध शराब बरामद हुई।

Shimla News Women Show Presence of Mind Help Apprehend Accused with Liquor

यह भी पढ़ें : हिमाचल: आंखों के सामने राख हो गए 40 आशियाने, पहने कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा; मचा हड़कंप

दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी 

इस संबंध में जुब्बल थाने में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत अभियोग संख्या 20/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख