राजनीति

#अपराध

May 28, 2024

हिमाचल: पति से परेशान पत्नी ने खाई में लगा दी छलांग, खत्म कर लिया जीवन

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal una woman jump over hill
ऊना: हिमाचल में बढ़ते आत्महत्या के मामलों के बीच ऊना जिला से एक और दिल दहला देने वाली खबर आई है। जहां एक विवाहिता ने ढांक से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक कि पहचान जिला ऊना के गगरेट के तहत फतेहपुर के संजाई क्षेत्र कि रहने वाली पूजा देवी पत्नी अशोक कुमार के रूप में हुई है।

पति पर लगा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

इस मामले में मृतक महिला के भाई ने अपने अपने जीजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने अपने जीजा के खिलाफ ये आरोप लगाया है कि उसने ही महिला को आत्महत्या के लिए उकसाया था। ऐसे में अब पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर मृतका के पति के खिलाफ मामला दर्ज करके करवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो बेटियों की शादी के गहने, दहेज भी घर के साथ हुआ राख, टूटे सपने

प्रताड़ित करता था जीजा

सूचना के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में रजनीश निवासी कुतियाड़ी ने बताया कि उसका जीजा उसकी बहन (पूजा देवी) को शादी के कुछ दिनों बाद ही तंग करने लगा था। अभी उनकी शादी को 15 हो चुके थे। उसने आरोप लगाया कि उसका जीजा उसकी बहन को शराब पीकर मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करता था। यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्कूल बस और ट्राले में टक्कर, चालक समेत 20 से ज्यादा बच्चे घायल

घरेलू हिंसा से तंग आकर ली जान

महिला के भाई रजनीश ने पुलिस के पास दी अपनी शिकायत में कहा कि पिछले शनिवार की रात को उसका जीजा उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहा था। ऐसे में पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बहन ने अपनी जान ले ली। यह भी पढ़ें: हिमाचल: बीच रास्ते से गायब हुआ डिपुओं को भेजा 1 करोड़ का राशन, बैठाई जांच DSP अंब वसूधा सुद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया था। अभी शव का पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही मृतक महिला के भाई के कहने पर मामला दर्ज करके करवाई भी शुरू कर दी है। वहीं शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख