ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में एक कार चालक ने ट्रक के क्लीनर को बुरी तरह से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक क्लीनर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा ऊना अंब मुख्य मार्ग पर त्यूड़ी में हुआ है। मृतक क्लीनर ट्रक के साथ पंजाब से हिमाचल सीमेंट लेकर आया था। सीमेंट उतारने के बाद वह सड़क के दूसरी तरफ लगे नल पर हाथ मुंह धोने जा रहा था। इसी बीच उसे कार चालक ने टक्कर मार दी।
पंजाब के व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत
मृतक की पहचान जगजीत सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह निवासी रामपुरा तहसील फूल जिला बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है। ट्रक चालक बग्गा सिंह निवासी रामपुरा तहसील फूल जिला बठिंडा पंजाब ने बताया कि वह ट्रक में सीमेंट लेकर यहां आया था। बीती शाम को सीमेंट अनलोड होने के बाद वह सड़क के दूसरी तरफ लगे नल पर मुंह हाथ धोने चला गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 72 साल की महिला ने पी लिया मिट्टी का तेल- अस्पताल ले गए मगर
नल पर हाथ मुंह धोने जा रहा था जगजीत
इसी बीच उसके ट्रक का क्लीनर जगजीत सिंह भी उसके पीछे नल पर आ रहा था। इसी दौरान ऊना की तरफ से आई एक सफेद रंग की कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। जगजीत टक्कर से बुरी तरह से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मां-बाप को अकेला छोड़ गया 11 साल का बेटा, बरामदे में सोया था और..
पुलिस कर रही मामले की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आगामी जांच कर रही है।
हिमाचल से जुड़ी यह बड़ी खबर भी पढ़ें
युवक ने तीन साल नोची युवती, चाचा भाई और जीजा ने भी की जबरदस्ती
हिमाचल में एक 24 साल की युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर उसके साथ साढ़े तीन साल तक दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। यही नहीं युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह एक बार गर्भवती भी हुई थी, जिस पर युवक ने कोई दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया था। जब वह युवक के घर शादी की बात करने गई तो युवक के चाचा, जीजा और भाई ने भी उसके साथ जबरदस्ती की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
घर छुट्टी आए सेना के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला स्थित सुजानपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां भटलंबर गांव के पास पेश आए सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवान की मौत हो गई। यहां बस और मोटरबाइक के बीच हुई टक्कर के चलते यह हादसा पेश आया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें