ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंतर्गत आते गगरेट में 3 मनचले युवकों ने एक लड़की को छेड़ने की गुस्ताखी कर दी। यह गलती इन 3 युवकों को मंहगी पड़ गई। इन 3 शरारती युवकों की स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने ऐसी छित्तर परेड की है कि आने वाले समय में यह लोग ऐसी गलती करने का कभी विचार नहीं करेंगे।
कई दिनों से कर रहे थे लड़की का पीछा
जानकारी के अनुसार, ये 3 युवक कई दिनों से लड़की का पीछा कर रहे थे और फब्तियां कस रहे थे। तीनों युवकों ने मर्यादा को लांगते हुए लड़की पर गलत कॉमेंट्स किए। जिससे तंग आकर लड़की ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने इस मामले को पंचायत प्रतिनिधियों के सामने रखा। तीनों युवकों को मजा चखाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव वालों के साथ मिलकर युवकों की हरकतों पर नजर रखी।
ग्रामीणों ने जमकर की धुनाई
परिजनों ने पंचायत के साथ मिलकर वीरवार के दिन इन तीनों युवकों को घेरा और गांव में आने का कारण पूछा गया। जिसके बाद युवक कुछ बोल नहीं पाएं। संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर ग्रामीणों ने तीनों युवकों की जमकर धुनाई की और भविष्य में लड़की के आस-पास ना भटकने की हिदायत दी।
चेतावनी पर छोड़े युवक
वहीं, पंचायत के उपप्रधान ने इस बारे में सूचना देते हुए बताया कि लगातार लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में लड़कियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। इसके मध्यनजर, युवकों को पकड़ा गया और उनके स्वजनों को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
यह भी पढ़ें: मौसम विभाग का नया अलर्ट आया सामने, बारिश के साथ गिरेगी बिजली
बेटियों के लिए बनाएं सुरक्षित समाज
वहीं पंचायत के उपप्रधान ने कहा कि लड़कियां और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें इसके लिए सुरक्षित समाज का निर्माण जरूरी है। वहीं इन युवकों द्वारा दि भविष्य में भी ये लोग कोई ऐसी हरकत करेंगे तो इन पर कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत मामला दर्ज करवाया जाएगा।