ऊना। हिमाचल में एक 27 साल के युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। युवक ने आत्महत्या की है या फिर मौत का कोई अन्य कारण यह जांच का विषय है। मामला ऊना जिला के पुलिस थाना गगरेट से सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
27 साल के युवक ने पेड़ से लगाया फंदा
मृतक युवक की पहचान 27 वर्षीय अमरेश कुमार पुत्र न्युनतम शाह निवासी आदि गोपालपुर जिला मुजफ्फरपुर विहार के रूप में हुई है। यह युवक मौजूदा समय में गगरेट पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पड़ते पिरथीपुर गुरा दी बड़ के पास रहता था। बताया जा रहा है कि युवक रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर मिक्सचर मशीन पर आपरेटर था।
पुलिस ने शव कब्जे में लिया
दौलतपुर पुलिस चौकी को बीती देर शाम को सूचना मिली कि एक युवक ने पिरथीपुर गुरा दी बड़ के पास ही शहतूत के पेड़ से एक युवक की लाश लटक रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के जवान को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, जम्मू में गंवाई थी जान
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्रवासी युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
परिजनों को किया सूचित
चौकी प्रभारी एसआई अजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।
हिमाचल से जुड़ी ये दो बड़ी खबरें भी पढ़ें
सड़क हादसे में टैक्सी चालक की मौत, तीन अन्य गंभीर घायल
हिमाचल के किन्नौर जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक टैक्सी चालक की मौत हो गई है। चालक टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। लेकिन उसकी मौत से अब उसके परिवार पर दुखों....
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कमरे से आ रही थी दुर्गंध, अंदर जाकर देखा तो रस्सी से लटकी थी युवक की लाश
हिमाचल के हमीरपुर जिला में एक व्यक्ति की कमरे से लाश बरामद हुई है। व्यक्ति का शव रस्सी से फंदे पर लटका हुआ था। मृतक किराये के कमरे में रहता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब कमरे से तेज दर्गंध....
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें