ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में अपने ही मंगेतर से परेशान एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती एक निजी अस्पताल में काम करती थी और उसने वहीं पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसके चलते उसकी बाद में मौत हो गई। युवती की मां ने अपने होने वाले दामाद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
युवती ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या
दरअसल ऊना शहर में एक निजी अस्पताल में तैनात युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पतालऊना ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस युवती का रिश्ता पक्का हो गया था और उसके मंगेतर पर ही युवती को तंग करने के आरोप लगे हैं।
यह भी पढ़ें: पहाड़ी से गिरे पत्थर, बुआ-भतीजे की गई जान; पीठ पर बांधा मासूम घायल
युवती की मां बोली मंगेतर करता था परेशान
पुलिस को सौंपी शिकायत में मृतक युवती की मां अप्पर अरनियाला निवासी आशा रानी ने बताया कि उसकी बेटी का रिश्ता कर्मपुर निवासी एक युवक के साथ जनवरी माह में हुआ था। जिसके बाद से दोनों की मोबाइल पर बात होती रहती थी। करीब तीन दिन पहले बेटी ने बताया था कि उसका होने वाला पति उसे तंग करता है। जिससे वह काफी परेशान है।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का हिमाचल दौरा हुआ रद्द, सीएम सुक्खू ने बताई वजह; जानें
निजी अस्पताल में कार्यरत थी युवती
आशा रानी ने बताया कि सोमवार को भी उनकी बेटी तैयार होकर अपने कार्यस्थल निजी अस्पताल गई थी। जहां से उसे फोन आया कि उसकी बेटी ने जहर खा लिया है और उसकी मौत हो गई है। महिला ने आरोप लगया है कि बेटी के होने वाले पति के तंग करने से ही बेटी ने जहर खाया है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें: CM सुक्खू के समर्थन में आए कई BJP नेता, बोले: मुफ्त बिजली-पानी बंद करना सही फैसला
पुलिस कर रही मामले की जांच
वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने आत्महत्या क्यों की इसकी गहनता से जांच की जा रही है।