#अपराध

May 29, 2024

हिमाचल: व्यक्ति के ऊपर से गुजरा टिप्पर, गया था स्कूटी को नंबर लगवाने

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश भर में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से सामने आया है। जहां टिप्पर ने स्कूटी को टक्कर मार दी है। हादसे के बाद से टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया है।

स्कूटी चालकी की मौत, साथी घायल

हादसे में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, स्कूटी पर सवार एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटे आई हैं। दोनों व्यक्ति NFL के कोऑपरेटिव स्टोर में काम करते थे। यह भी पढ़ें: माता मंदिर के पास निर्जीव पड़ा मिला युवक, मुंह में रेंग रहे थे कीड़े

स्कूटी को लगवाने गए थे नंबर

मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा जिला ऊना में नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर स्थित नंगल डैम चौक पर पेश आया है। हादसे के वक्त 60 वर्षीय बलकार सिंह अपने साथी अवतार सिंह के साथ अपनी स्कूटी को नंबर प्लेट लगवाकर नया नंगल की तरफ आ रहे थे।

ऊपर से गुजर गया टिप्पर

इसी बीच एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों स्कूटी सवार बीच सड़क में गिर गए। हादसे में टिप्पर बलकार सिंह के ऊपर से गुजर गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, स्कूटी सवार अवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें: कल से शराब के ठेके रहेंगे बंद, तीन दिन तक चलेगा ड्राई डे

फरार हुआ टिप्पर चालक

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही घायल को प्राथमिक इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भर्ती करवाया। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया है। मामले की पुष्टि करते हुए ASI गुरनैब सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा टिप्पर को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही पुलिस टीम ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख