#अपराध

June 27, 2024

मां-बाप का लाड़ला घर से हुआ लापता: परिवार ने नंबर जारी कर मांगी मदद

शेयर करें:

ठियोग/शिमला। हिमाचल के शिमला जिला से एक 18 साल का लड़का संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक कहां चला गया, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। परिजन अपने जवान बेटे के इस तरह से लापता होने से काफी परेशान है। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर युवक की तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो उन्होंने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।

ठियोग के बसमोल से लापता हुआ 18 साल का युवक

लापता युवक 18 साल का मोहित शिमला जिला के ठियोग उपमंडल के बसमोल से लापता हुआ है। मोहित को लापता हुए 10 से 11 दिन का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने अब आम जनता से बेटे को ढूंढने की अपील की है। परिजनों ने एक मोबाइल नंबर 8894301898 जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि उनका बेटा कहीं भी मिले तो कृप्या कर इस नंबर पर सूचना दें।

परिजनों ने फोटो शेयर कर लोगों से की अपील

वहीं परिजनों ने अपने बेटे के फोटो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया है और लोगांे से इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की है, ताकि उनका बेटा उन्हें मिल सके। बेटे के गुम होने से उसके परिजन काफी परेशान हैं और उनका रो रो कर बुरा हाल है।

हिमाचल से जुड़ी ये बड़ी खबर भी पढ़ें

हिमाचल सुबह सवेरे हादसे का शिकार हुई दूध की गाड़ी

हिमाचल के कुल्लू जिला में आज सुबह सवेरे एक दूध की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह लोग गाड़ी में दूध की सप्लाई करने निकले थे, लेकिन बीच रास्ते हादसे का शिकार हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आगामी जांच में जुटी हुई है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, वहीं शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख