#अपराध

March 29, 2024

हिमाचल: 3 साल की बेटी संग सौतेले पिता ने कर डाला अनर्थ, हुआ अरेस्ट

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन बच्चियों के साथ हो रहे यौन अपराधों के ढेरों मामले सामने आ रहे हैं। कुछ मामले इतने संवेदनशील होते है कि उनके बारे में सुनते ही लोगों की रूह कांप जाती है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर उपमंडल से सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी को हवस का शिकार बनाया है।

मां ने शिकायत करवाई दर्ज

पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

खून से लथपथ थी बच्ची

मिली जानकारी के अनुसार, घटना पालमपुर के एक गांव में बुधवार को घटी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसे इस बारे में तब पता चला जब उसने देखा कि उसकी तीन साल की बच्ची खून से लथपथ थी। इसके बाद उसने बच्ची से पूछा तो बच्ची ने बताया कि सौतेले पिता ने उसके साथ गंदा काम किया है। इसके बाद बच्ची की मां ने बुधवार रात ही पुलिस में दोषी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

सौतेले बाप ने की घिनौनी हरकत

इसी के चलते रात करीब 2 बजे पुलिस ने दोषी पिता जानू थापा को गिरफ्तार कर लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़ित अबोध बच्ची को चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। आरोपी का परिवार नेपाल का रहने वाला है, जोकि यहां पर काफी साल से मजदूरी का काम करता है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने आरोपी को 2 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख