#अपराध
April 28, 2026
हिमाचल में फ्लैट बना ड्रग्स का अड्डा- पुलिस ने मारा छापा, अलग-अलग तरह का नशा हुआ बरामद
पुलिस को देख घबराया व्यक्ति
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस नशे के खिलाफ लगातार गश्त कर रही है और अलग-अलग जगहों पर छापा मार कर नशा तस्करों को अरेस्ट कर रही है। इसी कड़ी में ताजा मामला जिला सोलन से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने नशे की खेप के साथ नकदी समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सोलन के सपरून क्षेत्र का है। यहां पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) टीम नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान SIU टीम को गुप्त सूचना मिली की सपरून के पावर हाउस रोड स्थित एक फ्लैट में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर फ्लैट में छापा मारा। वहां मौजूद एक व्यक्ति को देखकर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। टीम को सामने देखकर वह घबरा गया और उसकी हरकतें संदिग्ध लगने लगीं। शक के आधार पर SIU टीम ने उसकी तलाशी ली।
संदीप कोहली उम्र 52 साल, निवासी सपरून, जिला सोलन के रूप में हुई है।

आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर बरामद सामान को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 26 अप्रैल 2026 को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है, ताकि उससे और पूछताछ की जा सके और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।