#अपराध

June 29, 2024

हिमाचल में दिन दहाड़े युवक का अपहरण, 4 लाख मांगी फिरौती

शेयर करें:

सोलन। अकसर फिल्मों में देखने को मिलता है कि बदमाश किस्म के लोग पहले किसी महिला बच्चे या व्यक्ति का अपहरण करते हैं, और फिर उसके परिवार से फिरौती की मांग करते हैं। लेकिन अब ऐसा ही कुछ हिमाचल में भी होने लगा है। यहां भी एक युवक का अपहरण कर अपहरणकर्ताओं ने युवक के परिजनों से फिरौती की मांग की है। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है।

सोलन के बद्दी से किया युवक का अपहरण

हिमाचल के सोलन जिला के तहत आते पुलिस थान बद्दी में एक युवक के अपहरण की सनसनीखेज खबर सामने आई है। युवक की पहचान बंटी पुत्र कामेश्वर तिवारी गांव मानपुर कटसा जिला छपरा बिहार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान कई जवान शहीद: कई हुए लापता

युवक अपने परिवार के साथ सोलन जिला के बद्दी में रहता है। पीड़ित परिवार ने अब पुलिस से बेटे को वापस लाने की गुहार लगाई है। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धारा 364 के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपियों ने मांगी चार लाख की फिरौती

पुलिस को दी शिकायत में बंटी के पिता कामेश्वर तिवारी ने बताया कि बीते दिनों उनका बेटा अचानक से लापता हो गया था। बेटे के लापता होने के अगले ही दिन उसके भाई धन्जय तिवारी के मोबाइल पर बंटी के अपहरणकर्ताओं ने व्हाट्सएप कॉल की और धमकी देते हुए चार लाख रुपए की मांग मांगे। यही नहीं उन्होंने धमकी भी दी कि अगर इस बारे पुलिस को बताया तो उन्हें फिर बंटी कभी नहीं मिलेगा। यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: हमीरपुर और नादौन में इनकम टैक्स की बड़ी रेड- CRPF तैनात

पुलिस कर रही मामले की जांच

परिजनों ने डरे सहमे पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। थाना बद्दी की पुलिस ने एक टीम बनाकर उसे उत्तराखंड भेजा है। अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। यह भी पढ़ें: सोलन मामले में खुलासा: 22 साल का प्रेमी निकला आरोपी, 4 बच्चों की मां थी सुमन मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बद्दी खजाना राम ने बताया कि अपहरण का मामला सामने आया है, परिजनों की शिकायत पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी और जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। यह भी पढ़ें: पंजाब में किरतपुर नहर के पास मिला लापता टैक्सी ड्राइवर, नहीं बची थी जान

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख