सिरमौर। हिमाचल प्रदेश पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। बावजूद इसके प्रदेश में नशे का कारोबार खत्म नहीं हो रहा है। अब एक ऐसा ही मामला हिमाचल के सिरमौर जिला से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ट्रक भर कर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है। ट्रक में देसी शराब की 800 पेटी भरी थी।
सिरमौर जिला में कहां का है मामला
मिली जानकारी के अनुसार सिरमौर जिला के शिलाई पुलिस ने इस अवैध शराब के बड़े जखीरे को पकड़ा है। पुलिस ने अरोपी ट्रक चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी ट्रक चालक की पहचान 33 वर्षीय सुमित कुमार निवासी कांगड़ा जिला के तालिया गांव का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मंदिर जाने के लिए निकले थे दादी-पोता, स्कूटी के आगे आई बिल्ली और…
कैसे मिली पुलिस को सफलता
मामले की जानकारी देते हुए आईपीएस अधिकारी एसडीपीओ पांवटा साहिब आदिति सिंह ने बताया कि पुलिस थाना शिलाई की टीम गश्त पर निकली हुई थी। पुलिस की टीम ने एक जगह नाकाबंदी की हुई थी और आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने जांच के लिए एक ट्रक (HP 23F 3600) को जांच के लिए रोका।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां ने स्कूल भेजा बेटा, नहीं लौटा घर वापस- रास्ते में पड़ा मिला बैग
अवैध देसी शराब से भरा हुआ था पूरा ट्रक
जांच करने पर पूरा ट्रक ही शराब से भरा मिला। ट्रक में 800 पेटी देसी अवैध शराब भरी हुई थी। पुलिस ने जब चालक से इस शराब को लेकर लाइसेंस या परमिट मांगा, तो चालक ऐसा कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दे पाया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और ट्रक सहित शराब की 800 पेटी को भी कब्जे में कर लिया है।
यह भी पढ़ें : पैदल घर जा रहा था बुजुर्ग, ट्रक चालक ने कुचला- उड़े प्राण पखेरू
कहां से लाया, कहां ले जा रहा था, होगी जांच
पुलिस अब मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है। आरोपी ट्रक चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिरकार इतनी भारी मात्रा में आरोपी अवैध शराब कहां से लेकर आ रहा था और उसे आगे कहां पहुंचाना था। शिलाई पुलिस के अनुसार इस मामले में अब और भी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : खाई में गिरी पिकअप, मासूम के सिर से उठा पिता का साया
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
मामले की पुष्टि करते हुए आईपीएस अधिकारी एसडीपीओ पांवटा साहिब अदिति सिंह ने बताया कि शिलाई पुलिस ने एक ट्रक से देसी शराब की अवैध 800 पेटी बरामद की है। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक सहित शराब को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।