#अपराध
August 21, 2026
हिमाचल : घर से निकला 22 वर्षीय शुभम नहीं लौटा, परिवार चिंतित- दोस्तों से पूछताछ कर रही पुलिस
दोस्तों से भी पूछताछ, मोबाइल लोकेशन की जा रही ट्रेस
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गया है। युवक के घर वापस न लौटने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल से सामने आया है। यहां पर बीते कल गुरुवार से युवक घर वापिस नहीं लौटा है। परिवार ने युवक को अपने स्तर पर खोजने की कोशिश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने थाना संगड़ाह में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। शुभम उर्फ हन्नी, उम्र 22 साल, पिता चंदर सैन, गांव व डाकघर संगड़ाह का रहने वाला है।
थाना प्रभारी उमेश्वर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शुभम की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास की दुकानों और अन्य जगहों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज देख रही है, ताकि शुभम के आने-जाने के बारे में कोई सुराग मिल सके।
पुलिस शुभम के साथ रहने वाले उसके दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा उसके मोबाइल फोन की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। पुलिस हर संभव तरीके से युवक का पता लगाने में जुटी हुई है।
शुभम के अचानक लापता होने से उसके परिजन काफी परेशान और चिंतित हैं। परिवार ने प्रशासन और आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी शुभम के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत थाना संगड़ाह या उसके परिवार से संपर्क करें।