#अपराध

June 6, 2026

हिमाचल : मां-बाप की प्रार्थना भी नहीं आई काम, झील में मिली 25 वर्षीय बेटे की देह; पसरा मातम

एसडीएम नाहन ने जारी की फौरी राहत

शेयर करें:

Renuka Ji Lake

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक परिवार की उम्मीदें उस समय टूट गईं, जब झील में लापता हुए 25 वर्षीय युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ। बेटे की सकुशल वापसी के लिए माता-पिता लगातार दुआएं करते रहे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। युवक के शव के मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

झील में नहाने गया था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरमौर जिले में स्थित श्री रेणुका जी झील में एक युवक नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दो युवकों ने लड़की से की नीच हरकत, वीडियो बना किया ब्लै*कमेल, लोगों ने बाजार में घुमाए आरोपी

 

युवक की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें सेना के गोताखोरों की भी मदद ली गई। कई घंटों तक चले खोज अभियान के बाद शनिवार सुबह झील से युवक का शव बरामद किया गया।

मात्र 25 साल ही थी उम्र

शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है और स्थानीय लोग भी परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मां-बाप का इकलौता सहारा था 24 वर्षीय ओम, पिता के कंधों पर निकली बेटे की अ*र्थी

 

मृतक युवक की पहचान ददाहू निवासी सुमित पुत्र मुंशी राम उम्र 25 साल के रूप में हुई है। हादसे के बाद से परिजन उसकी तलाश में उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन शनिवार सुबह उसका शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

एसडीएम नाहन ने जारी की फौरी राहत

प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान की गई है। एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि प्रभावित परिवार को फौरी सहायता के रूप में 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की औपचारिक जांच पूरी कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख