#अपराध

July 25, 2024

परिवार को कमरे में कर दिया बंद, 25 तोले सोना नगदी सहित अलमारी उठा ले गए शातिर

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला से एक हैरतंगेज मामला सामने आया है। यहां ठियोग क्षेत्र में कुछ शातिर एक घर से अलमारी उठाकर खेत में ले गए और उसमे से जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। शातिरों ने इस चोरी को जैस निवासी पदम देव के घर में अंजाम दिया।

25 तोला सोना और 60 हजार नकदी लेकर चोर फरार

बताया जा रहा है कि रात जब पदम देव का परिवार घर में सोया हुआ था। तब उसके घर में कुछ चोर घुस आए। परिवार के सभी सदस्य जिस कमरे में सोए थे। यह भी पढ़ें: हिमाचल की बेटी ने पास की JEE MAIN की परीक्षा, देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थान में मिला प्रवेश चोरों ने उस कमरे की बाहर से कुंडी लगाने के बाद दूसरे कमरे की कुंडी काट दी। चोर उस कमरे से लोहे की अलमारी उठा ले गए। घर से कुछ दूर आगे एक खेत में ले जाकर शातिरों ने अलमारी से 25 तोला सोना और 60 हजार रुपए की नकदी निकाली और अलमारी वहीं छोड़कर फरार हो गए।

घर से 150 मीटर दूर खेत में मिली अलमारी

अगली सुबह जब पदम देव का परिवार जगा तो उन्होंने खुद को कमरे में बंद पाया। यह देख वह हैरान रह गए और पड़ोसियों को बुलाने लगे। इसके बाद पड़ोसियों ने आकर कमरे की कुंडी खोली। यह भी पढ़ें: पत्नी की गोद में छोड़ गया पांच साल का बेटा, दो माह पहले ही छुट्टी पर आया था घर जब पदम देव ने दूसरे कमरे में देखा तो वह चकित हो गया, क्योंकि कमरे से लोहे की अलमारी गायब थी। बहुत ढूंढने के बाद अलमारी घर से करीब 150 मीटर आगे खेतों में मिली, जिसमें से सारे जेवर और नकदी गायब थी।

जेवर के अलावा अलमारी से गायब है कीमती सामान

पदम देव का कहना है कि अलमारी में सोने के जेवरए नकदी और कपड़ों के अलावा अन्य कीमती सामान भी रखा था। चोर पैसों और जेवर के साथ कीमती सामान भी ले गए हैं। यह भी पढ़ें: कानूनगो-पटवारी पर सख्त सुक्खू सरकार, 2 दिन तक काम पर नहीं लौटे तो होंगे सस्पेंड इस मामले की शिकायत पदम देव ने 21 जुलाई को ठियोग थाना में कराई थी। लेकिन चोरी होने के 4 दिन बीतने के बाद भी अब तक पुलिस को चोरों का कोई पता नहीं लगा है।

मामला दर्ज करके जांच कर रही पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने कहा है कि पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरों कि तलाश कर रही है। जल्द ही शातिरों को पकड़ लिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख