#अपराध

November 22, 2025

हिमाचल: घर में अकेली थी विवाहिता, एक छोटी सी गलती ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

मंदिर कमेटी की बैठक में गए पति को महिला ने फोन पर बताई अपनी गलती

शेयर करें:

shimla Woman News

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे परिवार को बिखेर दिया है। यहां एक महिला की छोटी सी गलती ने ना सिर्फ उसकी अपनी जान ले ली, बल्कि पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस घटना से ना सिर्फ परिवार बल्कि पूरा गांव सदमें में है। मामला शिमला जिला के ठियोग के गांव कुफ्टू का बताया जा रहा है।

घर में अकेली महिला से हो गई एक बड़ी गलती

मिली जानकारी के अनुसार शिमला जिले के देहा थाना क्षेत्र के गांव कुफ्टू की सरिता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला घर में अकेली थी और उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत ज्यादा खराब होने पर महिला ने इसकी जानकारी मंदिर कमेटी की बैठक में गए पति को दी। सूचना मिलते ही पति घर पहुंचा तो पत्नी की हालत को देख घबरा गया।
महिला ने बताया कि उसने गलती से कोई गलत दवा खा ली है, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई है।

 

यह भी पढ़ें: पंजाबी युवक लाखों का नशा सप्लाई करने आया था हिमाचल, बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

पत्नी की बात सुन कर पति तुरंत अपनी पत्नी को ठियोग के अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर होती स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। लेकिन दुर्भाग्य से महिला ने आईजीएमसी में पहुंचने से पहले की दम तोड़ दिया। आईजीएमसी में पहुंचने पर चिकित्सकांे ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : खेलते-खेलते गुम हुई ढाई साल की मासूम, 500 मीटर दूर खड्ड में मिली देह- पसरा मातम

पुलिस ने धारा 194 में दर्ज किया मामला

ठियोगअस्पताल से सूचना मिलते ही देहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक महिला के पति के बयान दर्ज किए हैं। वहीं भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला ने गलती से गलत दवा खाई थी या कोई अन्य कारण है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ड्राइवर ने कार पर खोया नियंत्रण, 5 युवकों को चुकानी पड़ी भारी कीमत

क्या बोला मायका और ससुराल पक्ष

पुलिस के अनुसार सरिता के मायके और ससुराल दोनों पक्षों ने किसी भी तरह की साजिश या संदेह से साफ इंकार किया है। उनका कहना है कि यह एक दुखद हादसा है, इसमें किसी की भी गलती नहीं। सरिता की अचानक मौत से गांव में गहरा शोक है। लोग सदमे में हैं कि इतनी साधारण सी चूक किस तरह जानलेवा बन गई। यह घटना एक चेतावनी भी है दवाओं को लेकर जरा सी लापरवाही भी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख