#अपराध

August 17, 2026

हिमाचल : रेन शेल्टर में नशे की डील करने आया था गोपाल, ढेर सारे चिट्टे संग पुलिस ने धरा

पुलिस को मिली थी चिट्टा सप्लाई की सूचना

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे का काला कारोबार लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है। खासकर युवा वर्ग तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। नशे के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चलाकर तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मिली थी चिट्टा सप्लाई की सूचना

पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त को स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति तारा देवी रेन शेल्टर  में काले रंग के बैग में चिट्टा लेकर खड़ा है। बताया गया था कि वह इसे आगे सप्लाई करने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें- नाग पंचमी विशेष : हिमाचल का नागनी माता मंदिर- जहां सांप के काटने पर पहुंचते हैं लोग, होता है चमत्कार

काले बैग की गुप्त चैन से मिला 30 ग्राम चिट्टा

मौके पर पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके काले रंग के सफारी बैग की गुप्त चैन से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपी की पहचान 

गोपाल सिंह कटवाल, उम्र 33 साल आरोपी मंडी का रहने वाला है और फिलहाल टूटिकंडी, शिमला में रह रहा था। इस मामले में बालुगंज पुलिस थाना शिमला में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियोग संख्या 168/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की 2 जेलों में एक ही दिन मचा बवाल- कैदियों के गुट भिड़े; कई पुलिस कर्मचारी घायल

आरोपी को कोर्ट में किया जाएगा पेश

पुलिस के अनुसार आरोपी को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था, इसको लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने में जुटी है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख