#अपराध

March 29, 2026

हिमाचल: पहले की दोस्त की ह*त्या, फिर गड्ढा कर दफना दिया श*व- शातिर आरोपी गिरफ्तार

वारदात को अंजाम देने के बाद भागा नेपाल 

शेयर करें:

Shimla Murder Case

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला के सुन्नी इलाके में हुए हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस केस का दूसरा मुख्य आरोपी भी अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी नेपाल भाग गया था, लेकिन पुलिस ने उसे बिहार के पूर्वी चंपारण से पकड़ लिया। अब इस मामले के दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

वारदात को अंजाम देने के बाद भागा नेपाल 

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान 31 साल के बिकेश कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के देवी छपरा गांव का रहने वाला है। सुन्नी में वारदात को अंजाम देने के बाद वह नेपाल भाग गया था। उसे पकड़ने के लिए शिमला पुलिस की टीम लगातार लगी हुई थी।

 

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: हिमाचल के पास महज 15 दिन का पेट्रोल-डीजल स्टॉक, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा

दो हत्यारे गिरफ्तार 

पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी और मुखबिरों की मदद से आरोपी का पीछा किया और आखिरकार उसे उसके गांव से दबोच लिया। अब उसे बिहार की कोर्ट में पेश किया जा रहा है, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे शिमला लाया जाएगा। पुलिस अभी भी मामले की पूरी जांच में जुटी हुई है। इससे पहले पुलिस ने युवक के हत्यारे अरुण कुमार को 25 मार्च को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन महेश अभी भी फरार है पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। 

जानिए क्या था पूरा मामला

दरअसल, यह मामला 15 मार्च से शुरू हुआ था, जब बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले चतुरी राम ने अपने बेटे राम प्रवेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट सुन्नी थाने में दर्ज करवाई थी। उनका बेटा बसंतपुर में किराए के कमरे में रहकर मकान बनाने का काम करता था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सुक्खू सरकार ने निकाली ऐसी भर्ती, 2.18 लाख प्रतिमाह मिलेगा वेतन, यहां जानें डिटेल

होली के बाद से हुआ लापता 

होली के दिन से ही वह अचानक गायब हो गया था और उसका फोन भी बंद आ रहा था। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो पुलिस में शिकायत दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने उसके साथ रहने वाले लोगों से पूछताछ की और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड भी चेक किए। इसमें पता चला कि उसका अरुण नाम के एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था, जो उसी काम में लगा हुआ था।

ठेके के काम को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक अरुण ने बसंतपुर में एक मकान का ठेका लिया हुआ था और दोनों एक ही जगह किराए पर रहते थे। होली की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से राम प्रवेश गायब हो गया। पुलिस को शक हुआ कि अरुण और उसके साथियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है और सबूत छिपाने की कोशिश की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल 21 साल की विवाहिता ने कमरा बंद कर उठाया गलत कदम, पीछे छूट गई 10 माह की मासूम

जमीन में दफन मिला शव

जांच के दौरान पुलिस ने बसंतपुर इलाके में तलाश शुरू की और कुछ ही समय बाद एक जगह से शव को जमीन से खोदकर निकाला गया। शव की पहचान होने के बाद साफ हो गया कि यह हत्या का मामला है। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को दफना दिया था। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पहले मुख्य आरोपी को भी किया जा चुका है गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी अरुण कुमार को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर चुकी है। अब दूसरे आरोपी बिकेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। फिलहाल पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस वारदात में और कौन-कौन शामिल था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख