#अपराध

April 19, 2026

HRTC बस में चिट्टा सप्लाई करने निकला था पंजाबी मुंडा- पुलिस ने 26 ग्राम हेरोइन रंग दबोचा

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Drug Smuggling

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने HRTC बस में सफर कर रहे एक यात्री को चिट्टा (हेरोइन) की भारी खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम को पहले मिल चुकी थी गुप्त सूचना 

प्राप्त जानकारी के अनुसार,  मामला शिमला जिले के टूटी बाइफरकेशन, NH-05 का है। यहां पर पुलिस को पहले से ही एक विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि एक युवक बस के जरिए नशे की खेप लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और संबंधित बस को रास्ते में रोक लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : देवता साहिब से मिलने मायके पहुंची बेटियां, मंदिर निर्माण के लिए चढ़ाया लाखों का चढ़ावा

टेप में लिपटा हुआ मिला चिट्टा

बस रुकने के बाद पुलिस ने सभी यात्रियों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक व्यक्ति पर शक हुआ, जिसकी गतिविधियां सामान्य नहीं लग रही थीं। जब पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें काले टेप में लिपटा हुआ संदिग्ध पदार्थ मिला। जांच करने पर वह हेरोइन यानी चिट्टा निकला, जिसका वजन करीब 26 ग्राम पाया गया।

आरोपी की पहचान

राजदीप सिंह उम्र 30 साल  निवासी पंडोरी बडेच अमृतसर जिले (पंजाब) के के रूप में हुई है। 

 

पुलिस टीम के साथ आरोपी। - Dainik Bhaskar

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी नौकरी पाने का मौका: स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

इसके बाद मामला पश्चिम शिमला थाने में NDPS एक्ट के तहत दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और यह भी जांच की जा रही है कि वह यह नशे की खेप कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

हो सकता है बड़े नेटवर्क का खुलासा 

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। शुरुआती जांच में यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं लग रहा, बल्कि इसके पीछे सप्लाई चेन होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : झाड़-फूंक के बहाने बाबा ने महिला को खिलाई बूटी- फिर की नीचता, मिली उम्रकैद की सजा

नशे के अब तक 101 केस दर्ज

इधर जिला पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि शिमला में नशे के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। वर्ष 2026 में अब तक जिले में NDPS एक्ट के तहत कुल 101 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में अब तक 215 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से 177 आरोपी सीधे मामलों में पकड़े गए हैं, जबकि 38 आरोपी ऐसे हैं जो बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के आधार पर गिरफ्तार किए गए हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख