शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से आत्महत्या का एक ताजा मामला सामने आया है। यहां स्थित खालीनी कस्बे में एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। फंदा लगाने वाली युवती की उम्र 27 साल बताई गई है- जिसका नाम नेहा नेगी था।
मिली जानकारी के अनुसार नेहा खलीनी स्थित सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी में अपने परिजनों के साथ निवासरत थी। मगर मंगलवार शाम को ना जाने क्या हुआ कि उसने इतना खौफनाक कदम उठा लिया। परिजनों ने जब उसके शव को फंदे से लटके देखा तो इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई।
मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही इस सम्बन्ध में धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
हिमाचल से जुड़ी इन दो ख़बरों को भी पढ़ें
श्रीखंड महादेव यात्रा: टेंट लगाने गए युवक की मौत
हिमाचल प्रदेश की कुल्लू स्थित भीम तलाई के पास एक शख्स की जान चली गई जो की श्रीखंड महादेव यात्रा से पहले टेंट लगाने के लिए गया हुआ था। जान गंवाने वाले शख्स का नाम गोपाल कृष्ण बताया गया है। जो कि निरमंड अरसू स्थित खज़ेड़ा का रहने वाला था।
गोपाल पिछले तीन-चार दिनों से बीमार चल रहा था। मगर इसके बावजूद भी वह पिछले कुछ दिनों से अपने साथियों के साथ कैंपिंग साइट के काम करने में जुटा हुआ था। इस बीच भीम तलाई के पास टेंट लगाते वक्त उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
दूध-दही से भरी पिकअप पलटी: 32 साल के ड्राइवर की मौत
यह हादसा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पेश आया है। यहां दूध और दही के पैकेट की सप्लाई लेकर जा रही पिकअप बीच सड़क के पलट जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में 32 वर्षीय पिकअप चालक की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह पिकअप चालक की लापरवाही बताई जा रही है।