#अपराध

May 29, 2025

हिमाचल: दोस्त ने ही दे दिया धोखा, नई खरीदी बाइक, कैश और मोबाइल लेकर हुआ फरार

किराये के कमरे में साथ रहते थे दोनों, पुलिस कर रही तलाश

शेयर करें:

Shimla crime News

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के सुन्नी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही साथी को धोखा दिया और रात के अंधेरे में उसकी लाखों की संपत्ति को लूट कर फरार हो गया। आरोपी अपने साथी की नई एप्लाइड फॉर बाइक के अलावा नगदी और मोबाइल चुरा कर फरार हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।

कैसे हुआ मामले का खुलासा

मामले का खुलासा तब हुआ जब आज गुरुवार सुबह पीड़ित की नींद खुली। उसने अपना मोबाइल और नगदी के अलावा बाइक की चाबी को ना पाकर बाहर जाकर देखा। बाहर उसकी बाइक भी नहीं थी। वहीं जब उसने अपने साथी को ढूंढने का प्रयास किया तो वह भी गायब था। जिस पर उसे समझते देर नहीं लगी कि उसका साथी ही उसे धोखा देकर सब कुछ लेकर फरार हो गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: साथी कर्मचारियों ने पत्नी को सौंपी थैली, बोले-यह तुम्हारे पति की अस्थि*यां; SP से लगाई गुहार

पंजाब से हिमाचल में आकर साथ करते थे काम

दरअसल पंजाब के होशियारपुर जिला के गढ़शंकर का रहने वाला गुरमीत सिंह शिमला जिला के जुब्बड़ में किराये का कमरा लेकर रहता है और टायलें लगाने का काम करता है। गुरमीत के अलावा पंजाब के नवांशहर निवासी सतवंत सिंह भी उसके साथ ही काम करता है और दोनों एक ही किराये के कमरे में रहते हैं। सुन्नी पुलिस थाना को सौंपी शिकायत में गुरमीत सिंह ने बताया कि बीते रोज बुधवार 28 मई की रात को दोनों ने खाना खाना खाया और सो गए।

 

यह भी पढ़ें : वृंदावन जा रही HRTC पर पंजाब में हुई पत्थरबाजी, बाइक सवारों ने तोड़ा फ्रंट मिरर- ड्राइवर...

बाइक, कैश और मोबाइल लेकर हुआ फरार

गुरमीत के अनुसार रात को सोने से पहले उसने अपनी नई एप्लाइड फॉर बाइक की चाबी के अलावा 10 हजार की नगदी और मोबाइल अपने तकीये के नीचे रखा और सो गया। सुबह जब उसकी नींद खुली तो उसने तकीये के नीचे से नगदी, मोबाइल और बाइक की चाबी को गायब पाया। वहीं उसने अपने साथी सतवंत सिंह को भी गायब पाया।

सुन्नी पुलिस थाना में दर्ज करवाई शिकायत

गुरमीत ने जब कमरे के बाहर जाकर देखा तो उसकी बाइक भी वहां नहीं थी। यह देखकर उसे यकीन हो गया कि उसका साथी उसे धोखा देकर फरार हो गया है। उसने आस.पास तलाश करने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद गुरमीत सिंह ने तत्काल सुन्नी पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी सतवंत सिंह की तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल- शराबी ने खुद के लिए बनाया मौ*त का जाम- कीटनाशक दवा मिलाकर लील ली खुद की जिंदगी

सीसीटीवी  फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर भी आरोपी को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी ज्यादा दूर नहीं गया होगा और जल्द गिरफ्त में आ सकता है।

स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल

घटना के बाद स्थानीय लोग भी सतर्क हो गए हैं। मजदूरों की बढ़ती आवाजाही के चलते ऐसी घटनाओं के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने भी क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख