राजनीति

#अपराध

April 14, 2024

हिमाचल: 16 साल की लड़की ने लगाया 16 वर्षीय लड़के पर आरोप, FIR दर्ज

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal shimla 16 year old girl and boy case filed
शिमला: इन दिनों देश भर में मां नवदुर्गा को समर्पित नवरात्रों की धूम मची हुई है। जहां कन्या पूजन के साथ दिनचर्य की शुरुआत की जाती है। वहीं, इन नवरात्रों के बीच ही हमारी देवभूमि हिमाचल प्रदेश में देवी स्वरुप बालिकाओं के साथ अपराधिक मामले अप्रत्याशित रूप से बढ़ते चले जा रहे हैं। ऐसा ही एक ताज़ा मामला प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है।

घर लौटने के बाद से रो रही थी बेटी

मिल रही जानकारी के अनुसार, शिमला के तहत आते झंझिड़ी में एक नाबालिग लड़की दुष्कर्म की शिकार हुई है। मामले का खुलासा तब हुआ जब, लड़की की मां ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। किशोरी की मां ने न्यू शिमला पुलिस को शिकायत पत्र में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। लड़की किसी काम के सिलसिले में घर के बाहर गई हुई थी। मगर जब लड़की रोते हुए घर वापस आई तो उसकी मां ने उससे रोने का कारण पूछा, जिसके बाद लड़की ने पूरा वृत्तांत अपनी मां को बताया। पीड़ित लड़की की ने पुलिस से गुहार लगाते हुए जल्द बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है।

दुष्कर्म करने वाले लड़के की उम्र भी तकरीबन 17 साल

पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि दुष्कर्म करने वाले लड़के की उम्र भी 16 साल ही है। वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शिमला ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पीड़ित लड़की से भी पूछताछ करेगी। पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी। लड़की का मेडिकल भी करवाया है, जिसकी रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख