#अपराध

February 16, 2026

हिमाचल: खेत में गए शख्स की सिंचाई टैंक में मिली देह, खुद गिरा या गिराया गया... जल्द होगा खुलासा

सुबह खेत गए ग्रामीण ने टैंक में तैरता देखा शव

शेयर करें:

Police Investigation

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। राजगढ़ उपमंडल के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब सिंचाई के टैंक में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। सुबह-सुबह इस घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और गांव में शोक का माहौल छा गया।

सिंचाई टैंक में गिरा व्यक्ति 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जिला सिरमौर के ग्राम पंचायत हाबन को बीते कल रविवार को हुआ है। मडेची गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की सिंचाई के लिए बने टैंक में गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING- पशु मित्र भर्ती पर सरकार ने लगाई ब्रेक, विवाद के बाद रोकी प्रक्रिया

सुबह खेत गए ग्रामीण ने देखा शव

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह के समय सामने आई। गांव के ही हरीश कुमार रोज की तरह अपने खेतों की ओर काम करने गए थे। जब वह खेतों के पास बने सिंचाई टैंक के नजदीक पहुंचे तो उन्होंने पानी में कुछ तैरता हुआ देखा।

 

यह भी पढ़ें : HRTC बस में इयरफोन लगाए बैठी थी युवती- टिकट मांगने पर कंडक्टर को जड़ा थप्पड़, हुआ विवाद

 

ध्यान से देखने पर पता चला कि वह एक व्यक्ति का शव है। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में गांव में यह खबर फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को टैंक से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और प्रारंभिक जांच शुरू की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल राजगढ़ भेजा गया।

 

यह भी पढ़ें : मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मुराद- भक्त ने दान किया 25 तोले सोने का मुकुट, 40 लाख है कीमत

 

जहां जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों और ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा दुख देखा गया।

मृतक की पहचान

सुनील कुमार पुत्र प्रेम सिंह के गांव मडेची जिला सिरमौर रूप में हुई है। 

जांच जारी, हादसे के कारणों का लगाया जा रहा पता 

SDM राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में मामला टैंक में गिरने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि व्यक्ति टैंक में कैसे गिरा और घटना किन परिस्थितियों में हुई।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख