#अपराध
November 24, 2025
हिमाचल में पंजाबी पति-पत्नी अरेस्ट : चिट्टा और कैश बरामद, बड़ी डील का पर्दाफाश
NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश को उड़ता पंजाब बनाने की दिशा में काम कर रहे पंजाब के नशा तस्करों पर राज्य पुलिस कहर बनकर बरस रही है। इस कड़ी में ताजा मामला सूबे के जिला कुल्लू से सामने आया है जहां, पुलिस ने पंजाब निवासी पति-पत्नी को भारी मात्रा में चिट्टे और हजारों रूपये नकदी बरामद कर दोनों को अरेस्ट कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को कुल्लू पुलिस की ANTF (एंटि-नारकोटिक्स फोर्स) टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। टीम को गुप्त सूचना दी गई थी कि जोहल नांगाबाग में दो नशा तस्कर नशे की खरीद फरोख्त करने वाले है।
गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने गांव जोहल नांगाबाग में छापेमारी की गई , जहां दो संदिग्ध तस्करों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान ANTF टीम को आरोपियों के कब्जे से 20.32 ग्राम हेरोइन और 45,000 रुपये नकद बरामद हुए, जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
⦁अंग्रेज सिंह उम्र 35 वर्ष,
⦁राजवीर कौर उम्र 36वर्ष पत्नी अंग्रेज सिंह निवासी जंडियाला गुरु जिला अमृतसर (पंजाब) के रुप में हुई है।
DSP हेमराज वर्मा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल में बाहरी राज्यों से आ रहे नशा नेटवर्क पर निगरानी और कड़ी की जाएगी तथा ऐसे ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे।
बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया और दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। टीम द्वारा आगामी कार्रवाई जारी है। ANTFटीम आरोपियों के रिकॉर्ड और बैंक डिटेल खंगाल रही है- ताकि पता चल सके कि नशे की खेप आगे किस-किस को बेचने वाले थे।