#अपराध

September 26, 2024

हिमाचल: पत्थरों की दीवार में मिला हड्डियों का ढांचा- पढ़ें पूरी खबर

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शोघी इलाके में नए पंचायत भवन के निर्माण के दौरान खुदाई में एक पुराना मानव कंकाल मिलने का मामला सामने आया है। यह कंकाल जमीन के काफी नीचे पत्थरों से घिरी एक चिनाई के बीच पाया गया। जिससे स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। माना जा रहा है कि यह कंकाल कई वर्षों पुराना हो सकता है।

किसी साधु या महात्मा का हो सकता है कंकाल

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शोघी बाजार से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पंचायत भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान खुदाई में इस मानव कंकाल का पता चला। यह भी पढ़ें: हिमाचल : बस स्टेंड की तरफ जा रहा था युवक, सड़क पार करते टेंपो ने कुचला नर कंकाल की स्थिति और इसके चारों ओर बनी पत्थर की दीवारों को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि, यह किसी साधु या महात्मा का कंकाल हो सकता है। जो शायद समाधि में बैठकर अपने जीवन का अंत कर चुका हो।

फॉरेंसिक विशेषज्ञ करेंगे कार्बन डेटिंग का इस्तेमाल

इस असामान्य खोज के बाद स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को कब्जे में लिया और इसे आगे की जांच के लिए फॉरेंसिक विभाग को भेज दिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल का एक और युवक झील में डूबा, साथियों के साथ गया था पिकनिक मनाने विशेषज्ञ इस कंकाल की सही उम्र और इसके इतिहास का पता लगाने के लिए कार्बन डेटिंग का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा डीएनए जांच के माध्यम से कंकाल की पहचान करने के प्रयास भी किए जाएंगे।

यह बोले शिमला एसपी

शिमला के एसपी संजीव गांधी ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कंकाल मानव का ही है। मगर यह कितना पुरानी है इसका पता फिलहाल नहीं लगाया जा सका है। फॉरेंसिक और डीएनए जांच की रिपोर्ट के आधार पर ही इसकी उम्र और पहचान के बारे में कोई ठोस जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

जनता से अपील

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरकार जल्द करवाएगी प्री-नर्सरी टीचर्स की भर्ती, जानिए कहां पहुंची फाइल बहरहाल, पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर काफी उत्सुकता और अटकलें हैं लेकिन पुलिस ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख