राजनीति

#अपराध

April 27, 2024

पालमपुर में फिर चली दराट: स्टांप वेंडर का पूरा परिवार अस्पताल ले जाया गया

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal palmpur new darat case madan bhatia family
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के तहत आता पालमपुर छात्रा के साथ हुए दराट हमले के बाद से पूरे देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित लड़की का इलाज PGI चंडीगढ़ में चल रहा है और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। मगर इस सब के बीच पालमपुर से ही एक और नए दराट कांड की खबर सामने आई है।

पूरे परिवार पर हुआ हमला

ताजा जानकारी के अनुसार यह मामला आज शनिवार सुबह के वक्त का है, जब पालमपुर के स्टांप वेंडर मदन भाटिया के परिवार पर एक शख्स ने दराट से हमला कर दिया। यह वारदात पालमपुर के मैंझा में पेश आई। यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे ने अपने पिता पर उड़ेला पेट्रोल और लगा दी माचिस

पिता, पत्नी व बच्चे- सभी को आईं चोटें

सामने निकलकर आ रही शुरूआती जानकारी के मुताबिक़ इस हमले में मदन भाटिया, उनके पिता, पत्नी और बच्चों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। मदन भाटिया के परिवार पर यह हमला किस कारण से हुआ और किसके द्वारा किया गया, फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने आनी बाकी है।

पुलिस प्रशासन पर उठ रहे सवाल

गौर रहे कि हफ्ते दो हफ्ते के भीतर पालमपुर में हुए इस दूसरे दराट कांड के बाद लोग इस बारे में बात करने लगे हैं कि शायद पालमपुर वासियों के मन से पुलिस प्रशासन का डर समाप्त हो गया है। वहीं, इस तरह की वारदातों के कारण लोग पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी पर भी सवाल उठाने लगे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख