मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र के जंजैहली में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बिजली चोरी पकड़ने के लिए पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर घर के मालिक ने हमला कर दिया। इस हमले में विद्युत विभाग के SDO रविन्द्र कुमार घायल हो गए, जबकि अन्य टीम के कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग निकले। घटना के बाद, विद्युत विभाग ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस थाना जंजैहली में दर्ज करवाई है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
लाइन जोड़कर बिजली चुराई
बिजली विभाग के एसडीओ रविन्द्र कुमार ने बताया कि विभाग के द्वारा चलाए जा रहे मॉर्निंग रेड अभियान के तहत उनकी टीम पिछले दिनों जंजैहली के ब्यौड़ गांव में केवाईसी (Know Your Customer) की प्रक्रिया को अंजाम दे रही थी। जब वे अपनी टीम के साथ वहां से गुजर रहे थे, तो रास्ते में एक घर में बिना मीटर के बिजली की तारों को जोड़े जाने की जानकारी मिली।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां-बाप ने खोया लाडला बेटा, घर से बिना बताए गया था कहीं
इस पर उन्होंने तुरंत इस घर में चोरी की बिजली का पता लगाने के लिए जांच की। जांच के दौरान पाया कि घर में अवैध तरीके से बिजली का उपयोग हो रहा था और बिना मीटर के ही लाइन जोड़कर बिजली चुराई जा रही थी।
SDO रविन्द्र कुमार पर हमला
जब विद्युत विभाग की टीम ने घर में बिना मीटर के जुड़ी बिजली की तारों को इकट्ठा करना शुरू किया, तभी घर के मालिक ओमप्रकाश और उसके बेटे नीलकमल ने आकर टीम के कर्मचारियों से उलझना शुरू कर दिया। दोनों ने अचानक SDO रविन्द्र कुमार पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान टीम के अन्य सदस्य भी वहां से अपनी जान बचाने के लिए भाग गए। एसडीओ रविन्द्र कुमार को चोटें आईं और उन्हें घायल हालत में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए जाना पड़ा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी के 22 दिन बाद उजड़ा महिला का सुहाग, एक साथ खोया पति और भाई
चोरी पकड़ने पर की पिटाई
SDO रविन्द्र कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग के निर्देशों के अनुसार हर महीने कम से कम 70 उपभोक्ताओं की चेकिंग करना अनिवार्य होता है। जंजैहली उपमंडल में कार्यभार संभालने के बाद से वह नियमित रूप से चेकिंग करने जाते थे, ताकि बिजली चोरी की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि यह घटना विद्युत चोरी पकड़ने के दौरान हुई, जहां उन्होंने पाया कि घर में बिजली चोरी की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन दुर्भाग्यवश उन पर हमला कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : जमीनी विवाद ने उजाड़ा परिवार, भांजे ने ले ली सगे मामा की जा.न
1 लाख का जुर्माना लगाया
SDO रविन्द्र कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के आरोप में घर के मालिक ओमप्रकाश पर 1 लाख 61 हजार 312 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना भरने के बाद ही वाहन को छोड़ने का आदेश दिया गया। घटना के बाद, एसडीओ ने पुलिस थाना जंजैहली में मारपीट और सरकारी काम में रुकावट डालने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने भी की कार्रवाई
जंजैहली के एसएचओ रूप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विद्युत विभाग की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।