हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के शिवनगर वॉर्ड नंबर-4 में एक चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने दिनदहाड़े एक व्यापारी के घर में घुसकर 12.63 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और चोरों ने चोरी के दौरान कोई भी सुबूत न छोड़ने की कोशिश की।
CCTV कैमरे को भी ले गए साथ
बता दें कि चोर घर पर लगे CCTV कैमरे को भी साथ ले गए। ताकि पीछे कोई निशान ना रह जाएं। उधर, चोरी का शिकार हुए व्यापारी मनीष नंदा ने सदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में शीतलहर का अलर्ट: तापमान में भी गिरावट- इस दिन होगी बर्फबारी
घर के गेट का ताला तोड़ अंदर घुसे चोर
बता दें कि शिकायतकर्ता मनीष नंदा ने बताया कि वह मट्टनसिद्ध के पास पेट्रोल पंप चलाते हैं, जबकि उनके पिता भोटा चौक के नजदीक एक दुकान करते हैं और परिवार के बाकी सदस्य चंडीगढ़ गए हुए थे। मनीष ने बताया कि जब वह शाम करीब 6 बजे अपने घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर के गेट का ताला टूटा हुआ था।
12.63 लाख रुपये गायब
शिकायतकर्ता मनीष नंदा ने पुलिस को दी जानकारी में बताया है कि घर की अलमारी में रखे 12.63 लाख रुपये गायब है। वहीं, पुलिस ने भी इतनी बड़ी राशि के गायब होने के बाद हरकत तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की देविका ने NDA परीक्षा में किया टॉप, सेना में बनेंगी अफसर
क्या कहती है पुलिस
वहीं, SP हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस घटनास्थल पर जाकर हर पहलू की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के डिपुओं में पिछले 2 महीने से नहीं मिल रहा सरसों तेल, उपभोक्ता परेशान
वहीं, SP भगत सिंह ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा नकदी और कीमती सामान घर पर न रखें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।