#अपराध

January 24, 2025

हिमाचल: स्कूली छात्रा के पीछे पड़ा था शाहिद, धर्म बदलने के लिए धमकाया- जानें पूरा मामला

हिमाचल के ऊना जिले में स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया

शेयर करें:

UNA NEWS

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक युवक पर स्कूली छात्रा ने धर्म परिवर्तन और दुराचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने विशेष धर्म के युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

धर्म परिवर्तन और दुराचार का आरोप

जानकारी के अनुसार, यह घटना ऊना के महिला थाना क्षेत्र के तहत अंब उपमंडल की एक 16 साल की स्कूली छात्रा के साथ हुई। छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी शाहिद खान, निवासी अंब पिछले डेढ़ साल से उसे धमका रहा था और बार-बार कॉल करके उसे धर्म परिवर्तन करने और शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी में आया युवक, घुसा पड़ोसी के घर- मां समान महिला की लूटी आबरू

मारपीट की और फिर किया दुराचार

21 जनवरी को दर्ज की गई शिकायत में छात्रा ने बताया कि शाहिद ने हाल ही में उसके साथ मारपीट की और जबरन दुराचार किया। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी और उसके साथ लगातार अत्याचार करता रहा। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के अलर्ट के बीच खिली रही धूप

छात्रा के घर के बाहर की गोलीबारी

16 वर्षीय छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसे बार-बार धमकी दी थी और यहां तक कि उसके घर के पास गोलियां भी चलाई थीं, लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब छात्रा ने पुलिस से न्याय की मांग की है और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 1088 पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर बड़ा अपडेट, ग्राउंड टेस्ट का शेड्यूल हुआ जारी

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पुलिस ने लड़की की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 64(1), 115(2), 351(2), 352 BNS और POCSO अधिनियम की धारा-4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ASP ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी की पहचान अंब निवासी शाहिद खान के रूप में हुई है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख