सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन शहर के कोटलानाला क्षेत्र में नशे संग 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा ये दबिश खुफिया जानकारी देने पर की गई है। पुलिस ने किराए के मकान में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
फेरी का काम करते थे दोनों आरोपी
बताया जा रहा है कि यह दोनों आरोपी फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे और अब नशे के कारोबार में भी शामिल पाए गए हैं। दो युवकों को 6.19 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू को आया महाकुंभ का निमंत्रण, योगी सरकार के दो मंत्री पहुंचे शिमला
आरोपियों से पूछताछ जारी
पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रामचंद्रा (28), निवासी दल्लपुरा पूर्वी दिल्ली और हैप्पी सिंह (21), निवासी सलैम टाबरी नानक नगर लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार किया। एस.पी. गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 20 साल से लापता थी महिला- प्रशासन ने परिवार से मिलवाया
कपड़े बेचने की आड़ में करते थे नशे का बिजनेस
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी कोटलानाला में न केवल कपड़े बेचते थे, बल्कि हेरोइन का भी कारोबार करते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और आपराधिक गतिविधियों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में रिश्वत लेता JE गिरफ्तार: बिल क्लियर करने के लिए मांगे थे 50 हजार
पुलिस कर रही मामले की जांच
उधर सोलन पुलिस इनसे जुड़े अन्य लोगों की खोज में भी निकल पड़ी है। माना जा रहा है कि ये बाहरी राज्य के लोगों के संपर्क में रहकर ही प्रदेश तक नशा लेकर आते थे और उसे हाई दामों में बेचा करते थे।