सोलन। ऑनलाइन एप के माध्यम से पैसा कमाने के लालच ने कई लोगों को डूबा दिया है। हालांकि इस स्कैम को खिलाफ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन पैसों का लालच जागरूकता के आड़े आ जाता है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन से। यहां एक व्यक्ति को ऑनलाइन एप के जरिए पैसे दोगुने करने का लालच महंगा पड़ा और उसने लगभग 13 लाख रुपये गंवा दिए।
इंस्टाग्राम पर एक महिला से जान-पहचान
एस.पी. गौरव सिंह के मुताबिक, सोलन के रहने वाले मोहन ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी इंस्टाग्राम पर एक महिला से जान-पहचान हुई, जिसने उसे एक ऑनलाइन एप के बारे में बताया। महिला ने मोहन को बताया कि इस एप से वह अच्छा पैसा कमा सकता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में रिश्वत लेता JE गिरफ्तार: बिल क्लियर करने के लिए मांगे थे 50 हजार
महिला के कहने पर लगाए पैसे
इसके बाद मोहन ने एप डाऊनलोड की और महिला के कहने पर 5000 रुपये UPI के जरिए ट्रांसफर किए। एप में यह राशि दोगुनी दिखी, लेकिन जब मोहन ने इस पैसे को अपने बैंक अकाउंट में निकालने की कोशिश की तो वह नहीं निकले।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 20 साल से लापता थी महिला- प्रशासन ने परिवार से मिलवाया
13 लाख गंवाने पर संभला व्यक्ति
महिला ने फिर उसे बताया कि अगर वह पैसे निकालना चाहता है, तो उसे पहले 8 लाख रुपये और ट्रांसफर करने होंगे, ताकि पूरी राशि निकल सके। मोहन ने इसके बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से पैसे लेकर 8 लाख रुपये और ट्रांसफर किए, लेकिन फिर भी पैसे नहीं निकले। इस तरह, मोहन अब तक इस एप में लगभग 13,48,200 रुपये गंवा चुका है।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू और प्रतिभा सिंह आज जाएंगे दिल्ली- CWC की रैली में होंगे शामिल
पुलिस ने शुरू की जांच
वहीं, पुलिस ने मोहन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। एस.पी. गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। जांच को आगे बढ़ा दिया गया है।