#अपराध

September 30, 2024

हिमाचल: 15 लाख का सेब लेकर गायब हो गया ट्रक चालक, खोज में जुटी पुलिस

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश से लगभग 15 लाख रुपए मूल्य का सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा एक ट्रक अचानक गायब हो गया है। बताया जा रहा है कि शिमला के नारकंडा और मतियाना से इस ट्रक में सेब लोड किए गए थे। पुलिस को सेब कारोबारी द्वारा सूचित कर लिया गया है।

500 पेटी के साथ गायब

घटना की सूचना पुलिस को सेब कारोबारी गोपाल राजटा ने दी है। गोपाल राजटा ने पुलिस को बताया कि सात सितंबर को रीना देवी के 500 पेटियों का सेब नारकंडा और मतियाना से हरियाणा के नंबर वाले ट्रक (HR 61-E-3500) में लोड किया गया था, जो विजयवाड़ा के लिए रवाना हुआ था। ट्रक को 12 सितंबर तक विजयवाड़ा पहुंचना था, लेकिन अब तक वहां नहीं पहुंचा है। यह भी पढ़ें: 15 महीने में 3 करोड़ का लेनदेन- शशि महात्मा से पुलिस ने उगलवाए कई राज

15 लाख का सेब था लोड

शिकायत के अनुसार, ट्रक को उसका मालिक नरेश चला रहा था जो कि भिवानी हरियाणा का निवासी है। कारोबारी ने बताया कि ट्रक में करीब 15 लाख रुपए का सेब था, जिसकी गायब होने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 50 साल बाद चूड़धार में होगा शांद महायज्ञ, 5 क्विंटल फूल से सजेगा मंदिर

पड़ोसी राज्यों से मिल रही मदद

पुलिस ने शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच तेज कर दी है। पड़ोसी राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि ट्रक की आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सके। भिवानी पुलिस के माध्यम से ट्रक मालिक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पढ़ें: मंत्री अनिरुद्ध जयराम ठाकुर पर बरसे- “घर में बेले बैठे कोई काम नहीं है”… बता दे कि हिमाचल में सेब का अब तब 90 फीसदी कारोबार हो चुका है। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) शिमला-किन्नौर में अब तक 1.02 करोड़ सेब की पेटियों का कारोबार हो चुका हैं। इस बार 2 करोड़ से अधिक पेटी का कारोबार होने की संभावना है। वहीं, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष छह लाख ज्यादा पेटियों का कारोबार हुआ है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख