#अपराध

November 3, 2024

हिमाचल की जेलों में कैद हैं इतनी महिलाएं- आंकड़े देख रह जाएंगे दंग

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आपराधिक मामलों में हो रही बढ़ोतरी के बाद अब एक और नया आंकड़ा सामने आया है। ये आंकड़ा बताता है कि प्रदेश में न केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी क्राइम करने से बाज नहीं आ रही। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश की जेलों में इस समय 97 महिला कैदी है।

महिलाओं पर इतने मामले दर्ज

बता दें कि राज्य में अपराधों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी सक्रिय रूप से शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश की विभिन्न जेलों में 97 महिला कैदी बंदी हैं, जिनमें से 33 को अदालत ने दोषी करार दिया है, जबकि 64 महिलाओं के मामले अदालतों में विचाराधीन हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल : शाही महात्मा ड्रग गैंग के 8 और लोग अरेस्ट, अब तक 34 हुए गिरफ्तार

किस जेल में कितने कैदी

सबसे अधिक महिला कैदियों की संख्या आदर्श जेल कंडा में है, जहां 19 महिला कैदियों को रखा गया है। इनमें से 14 को दोषी ठहराया गया है, जबकि 5 के मामले अभी अदालत में विचाराधीन हैं। जिला जेल कैथू में 9 महिला कैदियों को रखा गया है और इन सभी के मामले अदालत में विचाराधीन हैं। 33 महिला कैदियों में से 14 आदर्श सेंट्रल जेल कंडा, 9 आदर्श सेंट्रल जेल नाहन, 9 लाला लाजपत राय जिला ओपन एयर करैक्शनल होम धर्मशाला, और 1 जिला जेल हमीरपुर में शामिल हैं। यह भी पढ़ें : फिर चर्चा में आए विधायक हंसराज: सरकार को दी थी सीधी चेतावनी- अब एक्शन!

पुरुष कैदियों की संख्या

राज्य की जेलों में 2,580 कैदियों को रखने की क्षमता है, जिनमें 2,370 पुरुष और 210 महिला कैदी शामिल हैं। लेकिन वर्तमान में राज्य की जेलों में कुल 2,785 कैदी हैं, जिनमें 2,688 पुरुष और 97 महिला कैदी हैं। पुरुष कैदियों में से 968 को अदालत द्वारा सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि 1,720 के मामले विचाराधीन हैं। सितम्बर माह तक जारी आंकड़ों के अनुसार हिमाचल के इन जेलों में कैदियों की संख्या देखें-
  • मॉडर्न सेंट्रल जेल नाहन: 13 महिला कैदी, जिनमें से 9 को सजा मिल चुकी है।
  • जिला एयर जेल बिलासपुर: 3 महिला कैदी, सभी के मामले अदालत में विचाराधीन हैं।
  • जिला जेल चम्बा: 5 महिला कैदी, जिनके मामले भी अदालत में विचाराधीन हैं।
  • लाला लाजपत राय जिला ओपन एयर करैक्शनल होम धर्मशाला: 16 महिला कैदियां, जिनमें से 9 को सजा मिल चुकी है।
  • जिला जेल कुल्लू: 5 महिला कैदी, जिनके मामले अदालत में विचाराधीन हैं।
  • जिला जेल मंडी: 6 महिला कैदी, उप जेल नूरपुर में 2, जिला जेल सोलन में 12, और जिला जेल ऊना बनगढ़ में 6 महिला कैदियों के मामले भी विचाराधीन हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकार की ‘खटाखट गारंटी’ पर उठ रहे सवाल- देश भर में फिर चर्चा यह आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि राज्य में महिलाओं की अपराध में संलिप्तता बढ़ रही है, जिससे न केवल न्याय प्रणाली पर दबाव बढ़ता है, बल्कि समाज के अन्य पहलुओं पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अदालतों में विचाराधीन मामलों की संख्या चिंता का विषय है। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे क्राइम में लोगों की चिंता को बढा दिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख