राजनीति

#अपराध

December 21, 2024

हिमाचल में विदेशी करेंसी लेकर आया था पंजाबी युवक- कीमत 51 लाख, पुलिस ने धरा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal news police station mcleodganj kangra conducted recovered a huge amount of foreign currency
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा स्थित पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम ने शुक्रवार को नाके के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद की। पुलिस के अनुसार, इस करंसी की भारतीय कीमत लगभग 51 लाख 5 हजार 950 रुपए है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

59,970 यू.एस. डॉलर भी बरामद

पुलिस ने जानकारी दी कि जितेंद्र कुमार से 59,970 यू.एस. डॉलर बरामद किए गए, जिनकी भारतीय मुद्रा में कीमत लगभग 51 लाख 5 हजार 950 रुपए है। इसके साथ ही पुलिस ने लगभग 1300 कनाडा डॉलर भी जब्त किए हैं, जिनकी कीमत भारतीय मुद्रा में करीब 76,804 रुपए है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: परिवार ने खो दिया इकलौता बेटा, बहन ने दी मुखाग्नि; स्किड हुई थी बाइक

565 ब्रिटिश पाउंड भी पकड़े

इसके अलावा, पुलिस ने 565 ब्रिटिश पाउंड (भारतीय मुद्रा में लगभग 60,025.6 रुपए के बराबर हैं), 1261 कुवैत दीनार (1,98,923.9 रुपए) और 10,800 यूरो (9,52,992 रुपए) की करंसी भी जब्त की। इन सभी मुद्राओं का कुल मूल्य लाखों में है और यह बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा के अवैध कब्जे का संकेत देती है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: 2 दिन से घर नहीं लौटा था शख्स, खाई में गिरी थी कार- नहीं बच पाया

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

पुलिस ने विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने नाके के दौरान यह कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा यह बड़ी सफलता, पुलिस प्रशासन की तत्परता और कड़ी निगरानी का परिणाम मानी जा रही है। यह भी पढ़ें : हिमाचल का ट्रक चालक लद्दाख में हुआ लापता- 13 दिन पहले आया था आखिरी फोन

पुलिस ने जारी रखी जांच

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेष लखनपाल ने इस बड़ी कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अपराधों को लेकर कोई भी सख्ती से नहीं बख्शा जाएगा और विदेशी मुद्रा के अवैध लेन-देन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख