शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के एक पुलिस थाने में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में महिला द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई है कि आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ कई दफा संबंध बनाए गए, लेकिन अब शादी करने से इनकार कर रहा है।
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
मामला शिमला के चिड़गांव से सामने आया है। यहां एक महिला ने पुलिस थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। महिला के अनुसार यह घटना जनवरी माह में हुई जब महिला पेखा गांव गई थी। महिला ने आरोप लगाया कि गांव अंबोट डाकघर देखा तहसील चिड़गांव का रहने वाला शख्स रितिक ने उसे पेखा गांव बुलाया। जहां उसके साथ गलत हरकत को अंजाम दिया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस की दबिश: नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
शादी से कर रहा इनकार
महिला का आरोप है कि रितिक ने उसे बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि रितिक ने उसे शादी का वादा किया था, जिसके बाद उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब वह बात से मुकर रहा है। जिसके बाद महिला ने पुलिस थाने में शिकायत करने की सोची।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 50 साल बाद चूड़धार में होगा शांद महायज्ञ, 5 क्विंटल फूल से सजेगा मंदिर
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए धारा 376 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: 15 महीने में 3 करोड़ का लेनदेन- शशि महात्मा से पुलिस ने उगलवाए कई राज
वहीं, प्रदेश में शादी का झांसा देकर विवाह करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हिमाचल के कई कोने से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। जिसने चिंता को बढ़ा दिया है। यह मामला पुलिस थाना चिडगांव में दर्ज हुआ है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।