#अपराध

June 2, 2025

हिमाचल में नशे ने लगाया रिश्ते पर कलंक- नशेड़ी ने नाना के खाते से निकाले 8 लाख और खरीदा चिट्टा

नाना-नानी ने केस दर्ज कराने से किया इनकार

शेयर करें:

atm fraud

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में एक युवक ने अपने ही नाना के साथ ऐसा धोखा किया जिसे जानकर समाज भी सन्न है। यह युवक अपने सेवानिवृत्त सूबेदार नाना के बैंक एटीएम कार्ड से 8.27 लाख रुपये निकालकर चिट्टा खरीदने में खर्च कर चुका है। यह पूरी रकम उसने पालमपुर, बैजनाथ, पठानकोट और अमृतसर के एटीएम से निकाली।

 

बैंक पहुंचते ही सेवानिवृत्त फौजी के उड़े होश

 

10 अप्रैल को जब यह सेवानिवृत्त फौजी अपनी पेंशन लेने बैंक पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि खाते से लाखों रुपये पहले ही निकाले जा चुके हैं। उन्होंने तुरंत पालमपुर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और बैंक से सीसीटीवी फुटेज मंगवाई गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ओवरटेक करते बिगड़ा डिलीवरी बॉय का बैलेंस, बाइक और कार से टकराया- उजड़ गया घर

CCTV फुटेज में सामने आया आरोपी का चेहरा

 

जांच में यह साफ हुआ कि रकम उनके ही दोहते ने निकाली है। आरोपी के पास नाना का एटीएम कार्ड और पिन नंबर था। नाना-नानी को उस पर पूरा विश्वास था और वह अक्सर उनके कामों में मदद भी करता था।

 

तीन महीने में निकाल लिए 8.27 लाख

 

युवक ने अलग-अलग समय पर करीब आठ लाख रुपये से अधिक की रकम निकाली और यह सारा पैसा नशे की लत में उड़ा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से एनडीपीएस एक्ट में न्यायिक हिरासत में बंद है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिज़ाज : 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश-अंधड़ की चेतावनी जारी

 

रिश्तों के दबाव में नाना-नानी ने केस दर्ज नहीं करवाया

 

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जब आरोपी की पहचान हो चुकी थी, तब भी बुजुर्ग दंपती ने उसे माफ कर दिया और केस दर्ज करवाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया रिश्तेदारों के बयान के बिना आगे नहीं बढ़ पा रही।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में निकली बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 100 पद- एक क्लिक में यहां जानिए पूरी डिटेल

पालमपुर पुलिस ने की पुष्टि

 

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है और आरोपी की पहचान पुख्ता है। लेकिन बुजुर्गों के इनकार के चलते अब कानूनी कार्रवाई सीमित रह गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख