#अपराध

October 3, 2024

हिमाचल : कड़ाही में थूककर फास्ट फूड बेचता था आलिम- पकड़ा गया

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के मैहतपुर कस्बे में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पहचान छिपाकर फास्ट फूड बेचने वाले एक व्यक्ति की दुकान को व्यापार मंडल ने बंद करवा दिया है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति फास्ट फूड की दुकान चलाता था।

कड़ाही में थूकने का मामला

बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद आलिम यहां लंबे समय से फास्ट फूड की दुकान खोलकर बैठा था। आरोप लगे हैं कि वह ग्राहकों को फास्ट फूड देने से पहले कड़ाही में थूकता था। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने व्यापार मंडल से की थी। जिसके बाद व्यक्ति पर नजर रखी गई। यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिजनों को बेहोश हालत में मिला शख्स, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

बंद करवाई दुकान

वहीं, स्थानीय निवासियों ने इस मामले की शिकायत व्यापार मंडल से की थी, जिसके बाद मंडल ने एक आपात बैठक बुलाई और आरोपी को दुकान बंद करने का निर्देश दिया। मोहम्मद आलिम ने इसके बाद दुकान बंद कर दी और सामान पैक कर चला गया।

छुपाई थी अपनी पहचान

नगरवासियों का कहना है कि वे हैरान हैं कि एक व्यक्ति उनकी भावनाओं से खेलते हुए पहचान छिपाकर उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा था। कुछ दिन पहले आलिम ने मैहतपुर नगर के रेलवे मार्ग पर "एसके फास्ट फूड" के नाम से फास्ट फूड कार्नर खोला था, लेकिन उसने अपनी असली पहचान छिपा रखी थी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : नहीं खुला घर का दरवाजा- अंदर देखा तो लटक रहे थे महिला और पुरुष

ऑनलाइन पेमेंट से हुई पहचान उजागर

जानकारी मिली है कि एक ग्राहक ने जब ऑनलाइन पेमेंट की तो उस पर मोहम्मद आलिम का नाम आया, जबकि दुकान पर उसका नाम "एसके" अंकित था। इसके बाद, कई लोगों ने उसे कड़ाही में थूकते हुए देखा, जिसके बाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष ऐरी ने दुकान पर जाकर उसे दुकान बंद करने के लिए कहा।

अन्य दुकानों पर भी कार्रवाई

इसी तरह ऊना जिले के थानाकलां में अशफाक मोहम्मद ने "सागर टेलर" के नाम से दुकान चला रखी थी। बुधवार को हिंदू संगठनों ने वहां पहुंचकर इस नाम का बोर्ड हटा दिया। यहां भी मामले में खुलासा हुआ है कि दुकानदार अपनी पहचान छुपाकर काम करता था। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बुरी तरह से सड़ चुका था शरीर, गन्ने के खेत में पड़ा मिला

क्षेत्र में माहौल खराब

वहीं, क्षेत्र में दो मामले सामने आने के बाद से माहौल गरमाया हुआ है। वहीं, लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी मकान या दुकान को किराए पर देने से पहले किरायेदार का पुलिस थाने में पंजीकरण करवाएं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख