शिमला। हिमाचल प्रदेश का एक छात्र फर्जी NEET सर्टिफिकेट के साथ पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि छात्र द्वारा फर्जी NEET सर्टिफिकेट बनाकर AIIMS में दाखिला लिया गया। वहीं, मामला सामने आने के बाद पुलिस द्वारा छात्र को गिरफ्तार कर दिया गया है।
तमिलनाडु में ले रहा था एडमिशन
जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय छात्र अभिषेक ने AIIMS में दाखिला लेने के लिए फर्जी NEET सर्टिफिकेट बनाया। वह एडमिशन के लिए तमिलनाडु के रामनाथपुरम में अस्थायी रूप से चल रहे एम्स अस्पताल में अपने पिता के साथ गया था।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने दिवाली से पहले अधिकारियों को दिया प्रमोशन का तोहफा, यहां देखें लिस्ट
कॉलेज प्रबंधन को हुआ शक
उधर, स्थानीय केनिकराय पुलिस ने बताया कि एम्स मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन से एक शिकायत मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति फर्जी NEET स्कोर प्रमाणपत्र लेकर आया था। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने बताया है कि छात्र की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है, जो हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी का रहने वाला बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल आ रहीं प्रियंका गांधी- वायनाड में चुनाव प्रचार बीच में छोड़ा, जानिए वजह
परीक्षा में आए थे मात्र 60 नंबर
बता दें कि अभिषेक ने दो बार NEET परीक्षा दी, लेकिन दोनों बार असफल रहा। इस वर्ष उसने 720 में से केवल 60 अंक प्राप्त किए थे। इसके बावजूद, उसने एक नकली मार्कशीट तैयार की और अपने परिवार को धोखा देने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें : शातिर ने व्यापारी से मांगी एक करोड़ की फिरौती, पैसे नहीं देने पर दी ये धमकी
पिता भी थे साथ
अभिषेक अपने पिता के साथ AIIMS मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए गया था। पुलिस ने कहा कि अभिषेक के पिता को फर्जी मार्कशीट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, इसलिए केवल अभिषेक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभिषेक के फोन की गहन जांच की, जिसमें यह पता चला कि उसने फर्जी मार्कशीट बनाई थी। मामले में आगे की पूछताछ जारी है।